मोर्शी पुलिस ने केबल चोरो का गिरोह दबोचा

1.03 लाख रुपए का माल जब्त

मोर्शी/दि.9 किसानों के खेत से मोटर व तांबा तार चोरी करनेवाला गिरोह मोर्शी पुलिस ने पकडा हैं. उनके पास से 1 लाख 3 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है. यह कार्रवाई 6 मार्च की रात की गई. गिरफ्तार आरोपियों के नाम उमरखेड निवासी गौरव विजय सिरसाम (26) राहुल जानराव भलावी (33) और हिवरखेड निवासी प्रशांत अशोक पाचारे (35) हैं.
जानकारी के मुताबिक इन तीनों आरोपियों के पास से पांच किलो तांबा तार, 20 फुट केबल, 3 एचपी की मोटर पंप, बिना नंबर की दुपहिया जब्त की गई हैं. इन आरोपियों से कृषि साहित्य चोरी के विविध मामले उजागर होने की संभावना व्यक्त की गई हैं. थानेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में पुलिस केे दल ने 6 मार्च की रात मिली जानकारी के आधार पर मोर्शी से हिवरखेड मार्ग पर मालू नदी के पुल के पास इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पीएसआई आकाश शिवणकर, छत्रपति करपते, स्वप्नील बायस्कर, अथर्व कोहले ने यह कार्रवाई. मामले की जांच सुनील आकोलकर आगे कर रहे हैं.

Back to top button