बेटे को बचाने के प्रयास में मां की मौत

मंगरूल दस्तगीर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.7- शराब के नशे में खुद को जलानेवाले बेटे को बचाने के प्रयास में 70 वर्षीय वृध्द माता की भी झुलसने से मृत्यु हो गई. यह घटना धामणगांव रेलवे तहसील के मंगरूल दस्तगीर थाना क्षेत्र में आनेवाले बोरगांव धांदे ने घटित हुई. इस घटना में अवधूत दौलतराव लोणकर (32) और उसकी मां नाणीबाई दौलतराव लोणकर (70) की मृत्यु हो गई.
जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी की शाम अवधूत ने शराब के नशे में खुद के शरीर पर पेट्रोल उडेलकर जिंदा जला लिया. बेटे को झुलसता देख उसकी मां नाणीबाई ने दौडते हुए उसे बचाने का प्रसार किया. इस प्रयास में वह भी गंभीर रूप से झुलस गई. दोनों को सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती किया गया. यहां 20 फरवरी को अवधूत और 22 फरवरी को नाणीबाई की मृत्यु हो गई. मंगरूल पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.

Back to top button