पिकअप की टक्कर से बाईक सवार की मौत, चालक फरार

वरूड - तलेगांव राष्ट्रीय महामार्ग पर राजुरा बाजार हातुर्णा रोड की घटना

वरूड/ दि.12 – हीट एंड रन की एक दर्दनाक घटना में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया. यह दुर्घटना वरूड- तलेगांव राष्ट्रीय महामार्ग पर राजुरा बाजार- हातुर्णा रोड स्थित नांदगांव फाटा के पास हुई. मृतक की पहचान विजय धुर्वे (45, हातुर्णा ) के रूप में हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय धुर्वे अपनी मोटर साइकिल (एमएच- 27/ बीएल- 5083) से जा रहा था. तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी जगह पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर बडी संख्या में लोगों की भीड जमा हो गई. मृतक काफी देर तक घटनास्थल पर ही पडा रहा. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Back to top button