बाईक सवारों ने राहगीर का मोबाईल और पैसे लूटे

बडनेरा थाना क्षेत्र के अकोली रोड की घटना

अमरावती/दि.5- साई नगर अकोली रोड से पैदल अपने घर की तरफ जा रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को तीन बाईक सवार युवकों ने रोककर मोबाईल और नकद राशि समेत 13 हजार 400 रुपए से लूट लिया. यह घटना बुधवार 4 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे के दौरान घटित हुई. बडनेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
जानकारी के मुताबिक साई नगर के अकोली रेलवे क्रॉसिंग के पास रहनेवाले योगेश गुलाबराव टोपने (45) नामक व्यक्ति बुधवार 4 फरवरी को दोपहर के समय राधे-राधे दूध डेअरी से शिव दूध डेअरी के दौरान पैदल घर की तरफ जा रहे थे तब बाईक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनके पास पहुंचकर 8 हजार 400 रुपए नकद व मोबाईल समेत 13 हजार 400 रुपए का माल लूट लिया और मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गए. योगेश टोपने की शिकायत पर बडनेरा पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309 (6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button