12 से शुरु होने जा रहा एमपीएल सीजन-10

दशहरा मैदान पर 15 मार्च तक चलेगा माहेश्वरी प्रीमियर लीग

* टुर्नामेंट के लिए 8 टीमें तैयार, रंगारंग होंगे क्रिकेट के मुकाबले
* मुख्य प्रायोजक ग्रैंड रुद्राक्ष व सह प्रायोजक जेपीएस किया के सहयोग से हो रहा आयोजन
* दैनिक ‘अमरावती मंडल’ है एमपीएल सीजन-10 के आयोजन का मीडिया पार्टनर
अमरावती/दि.6 – आगामी 12 मार्च से स्थानीय दशहरा मैदान पर माहेश्वरी पंचायत अंतर्गत माहेश्वरी युथ विंग द्वारा माहेश्वरी प्रीमियर लीग के दसवें सीजन का आयोजन किया जा रहा है. 12 से 15 मार्च तक चलनेवाले इस आयोजन के तहत माहेश्वरी समाज से वास्ता रखनेवाले खिलाडियों की 8 टीमों के बीच क्रिकेट के रंगारंग मुकाबले खेले जाएंगे. जिसके लिए दशहरा मैदान पर माहेश्वरी युथ विंग के पदाधिकारियों द्वारा जबरदस्त तैयारियां की जा रही है.
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी प्रीमियर लीग की मीडिया पार्टनरशीप का जिम्मा दैनिक ‘अमरावती मंडल’ द्वारा संभाला जा रहा है. साथ ही इस वर्ष माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन-10 के मुख्य प्रायोजक द ग्रैंड रुद्राक्ष के संचालक विनोद राठी, यश राठी, प्रतीक राठी व पुरुषोत्तम राठी तथा सहप्रायोजक जेपीएस किया शोरुम के संचालक श्रवण गट्टाणी व सुधांशू गट्टाणी है. साथ ही टी-शर्ट स्पाँसर डॉ. भावना व रितेश कासट (देवी हॉस्पीटल), ट्रॉफी स्पाँसर सपना व योगेश भट्टड (सपना आर्टस्) है.
बता दें कि, माहेश्वरी समाज के क्रिकेट खिलाडियों को प्रोत्साहित करने हेतु माहेश्वरी युथ विंग द्वारा प्रतिवर्ष ही माहेश्वरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाता है और यह इस आयोजन का लगातार दसवां वर्ष है. इस वर्ष सीजन-10 के तहत आगामी 12 से 15 मार्च तक स्थानीय दशहरा मैदान पर 8 टीमों के बीच क्रिकेट के रंगारंग व रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. जिसके लिए आठ टीमों का पूरी तरह से गठन हो गया. इस वर्ष जिन 8 टीमों द्वारा माहेश्वरी प्रीमियर लीग के सीजन-10 में हिस्सा लिया जा रहा है. उनमें श्रीजी-11 (कप्तान – पराग गांधी , मालिक – नवीन लखोटिया), लॉयन यंग स्टार (कप्तान – अखिल चांडक, मालिक – योगेश साबू), सुपर-10 (कप्तान व मालिक – केशव सोनी), युनिटी-11 (कप्तान – मुकुल लड्ढा, मालिक – जयेश चांडक), माहेश्वरी रॉयल्स (कप्तान – अभिषेक हेडा, मालिक – गोविंद केला), इवेंट फॉक्स-11 (कप्तान – भगवान मालानी, मालिक – प्रतीक मोहता), साची बुटीक (कप्तान – प्रदीप राठी, मालिक – अश्विनी राठी व संदीप राठी) व माहेश्वरी मैवरिक्स (कप्तान – शिवम भट्टड, मालिक – श्रीरंग चांडक) का समावेश है.
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु माहेश्वरी युथ विंग की ओर से संदीप नावंदर, डॉ. प्रसन्न राठी, पीयुष लखोटिया, शुभम मालानी, अक्षय बजाज, प्रणव राठी, अभिषेक भट्टड, पराग गांधी, योगेश सोनी, कौशल सोनी, हर्ष मंत्री, भगवान मालानी अक्षज लड्ढा व उमेश जाखोटिया सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा महत्प्रयास किए जा रहे है.
* एमपीएल सीजन-10 में हिस्सा लेनेवाली 8 टीमे
– श्रीजी-11 – पराग गांधी (कप्तान), शुभम मालानी, प्रणव राठी, अक्षय बजाज, आयुष पनपालिया, रितेश लड्ढा, चेतन राठी, सुदीप राठी, पार्थ भट्टड, रवि भूतडा, राघव चांडक.
– साची बुटिक – प्रदीप राठी (कप्तान), तुषार तापडिया, गौरव डागा, ऋषभ चांडक, हिमांशू जाजू, निखिल सोनी, अभय लोहिया, चंदन सारडा, रितेश भूतडा, हर्ष मालानी, संजय मालू.
– लॉयन्स यंग स्टार – अखिल चांडक (कप्तान), विवेक कासट, यश राठी, रोशन लोहिया, योगेश साबू, आकाश लड्ढा, संजय सारडा, नितिन झंवर, हर्षल राठी, अनिकेत टवानी, विजय राठी.
– यूनिटी-11 – हर्ष मंत्री (कप्तान), जयेश चांडक, मुरली टावरी, स्वरुप राठी, मुकुल लड्ढा, सौरभ जाजू, राज पनपालिया, प्रतीक हेडा, तुषार चांडक, गौरव भूतडा.
– इवेंट फॉक्स-11 – भगवान मालानी (कप्तान), प्रतीक मोहता, चंद्रशेखर बजाज, नितिन सारडा, उमेश साबू, नरेश सारडा, प्रथमेश हेडा, नीरज टवानी, मधूर जाजू, रोहित मालानी.
– सुपर-10 – केशव सोनी (कप्तान), हर्ष सोनी, दर्शन डागा, यश गांधी, प्रद्युम्न मालपानी, उमेश जाखोटिया, माधव हेडा, शशांक डागा, तपेश मुंधडा, शुभम राठी, लक्ष्मीकांत लड्ढा.
– माहेश्वरी रॉयल्स – अभिषेक हेडा (कप्तान), सागर टवानी, रोशन भट्टड, शशांक सिकची, अंकित हेडा, अंकित भट्टड, शुभम कलंत्री, अनिरुद्ध लड्ढा, केशव राठी, नीलेश चांडक, कौशल साबू.
– माहेश्वरी मैवरिक्स – शिवम भट्टड (कप्तान), श्रीरंग चांडक, विजय भट्टड, मिलन गांधी, निखिलेश कलंत्री, आदित्य सिकची, आनंद गांधी, डॉ. विभोर सोनी, यश झंवर, आदित्य बजाज.

Back to top button