मुंबई- अमरावती- मुंबई विमानसेवा अब सप्ताह में 5 दिन
यात्रियों के बढते प्रतिसाद को देखते हुए अलायन्स एयर का फैसला

अमरावती/ दि. 27- मुंबई- अमरावती- मुंबई विमानसेवा को यात्रियों के बढते प्रतिसाद को देखते हुए अलायन्स एयर ने अब विमानसेवा का विस्तार करने का निर्णय लिया है. अब सप्ताह में 5 दिन यह विमानसेवा शुरू होनेवाली है. अलायन्स एयर के पोटल पर बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कर दी गई है. आगामी 29 मार्च से सप्ताह में 5 दिन विमानसेवा उपलब्ध होनेवाली है. फिलहाल सप्ताह में चार दिन विमान मुंबई की तरफ उडान भरता है.
अलायन्स एयर ने गत वर्ष 26 अक्तूबर से शीतकालीन टाइमटेबल के मुताबिक महत्वपूर्ण बदलाव किए. दोपहर की बजाए मुंबई- अमरावती विमानसेवा सुबह 7.05 से 8.50 और अमरावती- मुंबई यह विमानसेवा सुबह 9.15 से 10.30 के समय शुरू की. सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार ऐसे चार दिन यह सेवा उपलब्ध थी. पहले की समयसारिणी के मुताबिक मुंबई से दोपहर 3.25 बजे उडान भरनेवाला विमान शाम को अमरावती हवाई अड्डे पर पहुंचता था और शाम 5.35 बजे मुंबई के लिए रवाना होता था. मुंबई विमान पहुंचने का समय शाम 7.20 बजे था. इस समय के कारण यात्रियों को पूरा दिन काम करने के लिए समय नहीं मिलता था. यह विमानसेवा सुविधा की न रहने की शिकायत बढने लगी थी. इस कारण विमानसेवा सुबह के सत्र में शुरू की गई. लेकिन दिसंबर में मौसम में लगातार होनेवाले बदलाव और घने कोहरे के कारण निर्माण हुई समस्या से विमा सेवा को झटका लगा. 1 से 15 दिसंबर तक विमानसेवा बंद रखी गई थी. पश्चात वह पूर्ववत शुरू की गई. फिर भी वह सप्ताह में दो दिन रखी गई और समय में भी बदलाव किया गया था. लेकिन गत 2 जनवरी से सप्ताह में 5 दिन विमानसेवा शुरू हुई. अब आगामी 29 मार्च से 5 दिन विमानसेवा उपलब्ध होनेवाली है.
मुंबई से सुबह उडान
फिलहाल अलायन्स एयर की मुंबई- अमरावती- मुंबई यह विमानसेवा हर रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध है. 29 मार्च से रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार ऐसे 5 दिन विमानसेवा उपलब्ध होनेवाली है. यह विमान मुंबई से सुबह 7.05 गजे अमरावती की तरफ उडान लेगा. 1 घंटा 45 मिनट में सुबह 8.50 बजे वह अमरावती हवाई अड्डे पर पहुंचेगा. पश्चात यही विमान वापसी का सफर सुबह 9.15 बजे अमरावती से शुरू करेगा. जो सुबह 11 बजे मुंबई पहुंचेगा. अलायन्स एयर द्बारा विमानसेवा 5 दिन विस्तारित की रहते समय में कोई भी बदलाव नहीं किया है. यात्रियों के लिए यह अच्छी सुविधा उपलब्ध हुई है.





