दर्यापुर कृषि उपज मंडी में नाफेड द्वारा चना खरीदी का शुभारंभ

किसानों को 5875 रू. प्रति क्विंटल दिया जा रहा दाम

दर्यापुर/ दि.10- दर्यापुर कृषि उपज मंडी व महाराष्ट्र राज्य कृषि पणन मंडल पुणे के संयुक्त तत्वावधान में आज कृषि उपज मंडी के यार्ड में नाफेड द्बारा चना खरीदी का शुभारंभ किया गया. जिन किसानों ने अपनी फसल का पंजीयन किया था ऐसे किसानों का एफ.ए. क्यू. दर्जे का कृषि माल शासन के समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत प्रति क्विंटल 5875 रूपए दर से खरीदी किया गया.
कृषि उपज मंडी के सभापति सुनील पाटिल गावंडे, उप सभापति श्रीकृष्ण पाटिल कराले, सहायक निबंधक किशोर बलिंगे की प्रमुख उपस्थिति में चना खरीदी का शुभारंभ किया गया. इस समय संचालक सुनील डिके व डॉ. अभय पाटिल गावंडे, आसिफ खान, खरीदी विक्री संघ के संचालक बालसाहेब टोले, धनराज इसल, संजय उंबरकर, किसान निवृत्ति प्रकाशराव शित्रे, साहेबराव जामनिक, प्रभारी सचिव अंकिता गणेकर, नसीब खां, इबाद भाई तथा कृषि उपज मंडी के कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे. नाफेड द्बारा शुरू की गई खरीदी की वजह से पंजीकृत किसानों को अच्छे दाम प्राप्त होंगेे और किसानों को बडी राहत मिलेगी.

Back to top button