नागपुर में खलबली, गोदाम की आड में गोरखधंधा
35 टन गौमांस और 100 डिब्बे घी जब्त

नागपुर/ दि. 6- कामठी परिसर के बाबा ट्रेडर्स नामक कार्यरत गोदाम में बडे प्रमाण में अवैध गौमांस का स्टॉक रहने की गंभीर शिकायत मिलते ही राज्य गौसेवा आयोग ने संयुक्त कार्रवाई कर 35 टन गौमांस और उससे तैयार घी के 100 डिब्बे जब्त किए है. महाराष्ट्र गौसेवा आयोग के सदस्य सुनील सूर्यवंशी ने उक्त जानकारी दी है. जिसके बाद नागपुर और क्षेत्र में खलबली मची है.
ऐसे मामलों की सघन और निष्पक्ष जांच के लिए आयोग ने विशेष जांच समिति गठित की है. यह समिति ने हाल ही में नागपुर का दौरा किया. संबंधित कागजात, जब्त माल, प्रयोगशाला रिपोर्ट और स्थानीय जांच पर आधारित जांच रिपोर्ट आयोग को पेश की गई है. इस संबंध में समिति ने पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री से कडी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. पत्रकार परिषद में प्रादेशिक पशु संवर्धन सह आयुक्त डॉ. मनीषा पुंडलिक, आयोग के अशासकीय सदस्य संत कुमार गुप्ता, मनीश वर्मा, सुनील सूर्यवंशी, विधि सलाहकार एड. विवेक कोलते उपस्थित थे.
इस बारे में विश्व हिन्दू परिषद, भारत माता सेवा संगठन, बजरंग दल, शिव प्रतिष्ठान हिन्दुस्तान, शिवाई युवा फाउंडेशन खैरी आदि संगठनों ने गौ सेवा आयोग को निवेदन देकर तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है. इसके पीछे बडे गिरोह का हाथ होने का आरोप किया गया है. कामठी और नागपुर शहर के कई बिरयानी हाउस में गौमांस की विक्री होने का दावा उक्त कार्रवाई पश्चात विविध संगठनों ने किया है. उनका आरोप है कि गौमासं विक्री से संबंधित गैर कानूनी व्यवहार कामठी परिसर में लंबे अरसे से शुरू है. उस पर अंकुश लगाया जाए. आरोपियों को दबोचा जाए.





