नागपुर मनपा आयुक्त का तबादला

डॉ. अभिजीत चौधरी को पुणे भेजा गया

नागपुर /दि.5- विधान मंडल का बजट सत्र शुरु रहते दो आईएएस अधिकारियोंं के स्थानांतरण किये गये है. नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी को पुणे में इसी पद पर भेजा गया है. उनके स्थान पर अगली नियुक्ति होने तक जिलाधीश विपिन इटनकर को मनपा आयुक्त का प्रभार दिये जाने की जानकारी है. डॉ. चौधरी ने जून 2024 में नागपुर मनपा का कामकाज संभाला था. वे तत्कालीन आयुक्त राधा कृष्णन बी के स्थान पर नियुक्त हुए थे. उन्होंने नागपुर महापालिका का कामकाज डिजिटल करने महत प्रयास किये. डॉ. चौधरी को अब पुणे महानगर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है. यहां के आयुक्त योगश म्हसे केा अल्पसंख्यक विकास विभाग का सचिव बनाया गया है.

Back to top button