कार दुर्घटना में नागपुर के मामा-भांजा की मौत, दो घायल

चालक को झपकी लगने से हुई दुर्घटना

* उज्जैन महाकाल के दर्शन कर लौटते समय ढाकना गांव के पास हुआ हादसा
नागपुर/दि.20- उज्जैन दर्शन के लिए गए श्रध्दालुओं की कार मध्यप्रदेश के ढाकना गांव के पास पलटने से कामठी और नागपुर के मामा-भांजा की मृत्यु हो गई. यह दुर्घटना गुरूवार 19 मार्च को घटित हुई. इस भीषण दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए. उन पर उपचार जारी हैं. इस घटना के कारण कामठी और नागपुर परिसर में शोक व्याप्त हैं. मृतकों में कामठी के रनाला परिसर निवासी शुभम जयस्वाल (28) और नागपुर के मानकापुर निवासी पारस कनोजिया (35) हैं. जबकि घायलों में अमन जयस्वाल (26) और जतीन कनोजिया (34) का समावेश हैं. दोनों गंभीर रूप से घायल रहने के कारण उन्हें भोपाल रेफर किया गया हैं.
जानकारी के मुताबिक अमन,जतीन, पारस और शुभम यह चारो लोग उज्जैन के नलखेडा परिसर के बगलामुठी मंदिर के दर्शन लेकर नागपुर लौट रहे थे. गुरूवार को सुबह बैतूल और हरदा जिले की सीमा पर स्थित ढाकना गांव के पास के हरई परिसर में उनकी कार पर से चालक का नियंत्रण छूट गया और वाहन सडक पर पलटी हो गया. प्राथमिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना घटित होने की संभावना व्यक्त की गई हैं. दुर्घटना के बाद पीछे से आ रहे तवेरा वाहन चालक बैतूल जिले के कल्याणपुर निवासी अंकित तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला. उन्होंने तत्काल एंबुलंस बुलाकर सभी को समीप के अस्पताल में भर्ती करने में सहायता की. जख्मी अमन जयस्वाल ने बताया कि वह और शुभम पीछे की सीट पर सोए थे. जबकि पारस गाडी चला रहा था. इस दुर्घटना में शुभम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा शुभम के मामा पारस की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. अमन का हाथ फ्रैक्चर हुआ हैं. जतीन की हालत चिंताजनक बताई जाती हैं. इस भीषण दुर्घटना के कारण मृतक परिवार पर दुख का पहाड टूट पडा हैं. शुभम जयस्वाल का शव पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया गया हैं. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही हैं.

Back to top button