‘पीछे से आयो नंद लाल मोपे रंग डार गयो रे…’
मुकेशभाई श्रॉफ के यहां रसिया गान फाग महोत्सव

* गादी पति पू. गो. पुरुषोत्तमलाल जी और शोभा बेटी जी संग ठाकुर जी की सुंदर होली
अमरावती /दि.25 – बालाजी प्लॉट स्थित प्रसिद्ध सोना-चांदी कारोबारी मुकेशभाई श्रॉफ के निवास ‘श्रीजी कृपा’ पर मंगलवार शाम सुंदर रसिया गान और फाग महोत्सव का अलौकीक आयोजन हुआ. जिसमें सैकडों की संख्या में वैष्णवजन न केवल सहभागी हुए. अपार आनंद की अनुभूति सभी ने की. वैष्णवों का उत्साह, उल्लास, उमंग बढ गई थी. क्योंकि हवेली मंदिर के गादी पति परम पूज्य गोस्वामी पुरुषोत्तमलालजी महाराज श्री और चेन्नई से अखंड सौभाग्यवती पूज्य शोभा बेटी जी पधारी थी.
परमपूज्य महाराज श्री और पूज्य शोभा बेटी जी ने श्रॉफ परिवार के ठाकुर जी संग सुंदर होली खेली. रसिया गान गाये गये. बडी संख्या में वैष्णव उत्सव में सहभागी हुए. फूलों और रंगों की बौछार से वातावरण ब्रजमय हो गया था. सर्वश्री गोविंददास दम्माणी, मन्नु भाई जवेरी, एड. राजीव जवेरी, महेशभाई सेठ, राजू भाई धानक, विजय भाई धानक, देवकिसन लढ्ढा, हितेश राजकोटिया, श्यामसुंदर दम्माणी ‘नीलेश’, हेमंत पच्चीगर, कन्हैया पच्चीगर, राजूभाई पारेख, रोशन पच्चीगर, नीलेश लोहाणा, शैलेश जसापारा, कपिल राजा, डॉ. घनश्याम बाहेती, हार्दिक भाई गगलानी, कृष्णा राठी, ब्रजेश वसानी, विठ्ठल डिगे, जगदीश राजा, सुधाकर भाउ, श्याम खंडार, दिलीप राठी, डॉ. व्यास, श्रीकांत झंवर, गौरव झंवर, विनोद भाई, मनसुख भाई, नटवर भाई जनानी, ज्योति गगलानी, सुभद्रा भैया, किरण गगलानी, रेखा डागा, मधुकांता पारेख, नयना पारेख, संध्या श्रॉफ, हंसा शाह, गीता पोपट, अदिति श्रॉफ, अल्पा राजकोटिया, दीप्ति मूंधडा, वंदना दम्माणी, वंदना महाजन, कविता लढ्ढा, नीता पच्चीगर, नेहा पच्चीगर, रुपा श्रॉफ, सरोज जडिया, रश्मी मेहता, कश्मीरा सेठ, माधवी श्रॉफ, कमलेश जसापार, आयुषी जसापारा, सूर्यकांत भाई पारेख, सुरेंद्र श्रॉफ, अनिल सांगानी, रोहित भाई श्रॉफ, शैलेशभाई शाह, मेघना पारेख, अर्चना श्रॉफ, संगीता दम्माणी, शुभांगी शाह, रुपाबेन गगलानी, भाविका श्रॉफ, रक्षा सोनी, लक्ष्मी करवा, डॉ. प्रियल श्रॉफ, स्वप्निल श्रॉफ, दर्शिका श्रॉफ, आराध्या श्रॉफ, माही श्रॉफ, ज्योति श्रॉफ, पुनीता श्रॉफ, शीलाबेन पोपट, जीवन राणे, गजानन काले, पिंटू भाउ, डफले गुरुजी सहित बडी संख्या में वैष्णव उत्साह से होली रसिया में सहभागी हुए.





