नांदगाव पेठ ‘श्री’ भव्य शरीर सौष्ठव स्पर्धा संपन्न
अक्षय पतरंगाये ने जीता चैपियन ऑफ चैपियन का खिताब

अमरावती /दि.9 – अमरावती डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डर्स अॅन्ड फिटनेस असोसिएशन की मान्यता से व सप्तरंग क्रीडा मंडल नांदगाव पेठ के तत्वावधान में श्री संत गजानन महाराज प्रगट दिन के अवसर पर नांदगाव पेठ में ‘श्री’ भव्य शरीर सौष्ठव स्पर्धा का आयोजन किया गया था. यह स्पर्धा ग्रामपंचायत प्रांगण, छत्रपति श्री शिवाजी महाराज चौक में बडे उत्साह और शानदार वातावरण में संपन्न हुई.
इस भव्य प्रतियोगिता का उद्द्याटन विधायक राजेश वानखडे की उपस्थिती में भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष विवेक गुल्हाने के हस्ते किया गया. इस अवसर पर प्रमुख अतिथी के रूप में सरपंच कविता डांगे, अमोल चवणे, श्रीकांत माहूलकर, मोरेश्वर इंगले, गोविंद कासट तथा अमरावती डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डर्स एन्ड फिटनेस असोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग रूडे सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे. इस स्पर्धा में विभिन्न वर्ग के खिलाडीयों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया. विशेष रूप से फिटनेस एक्सप्रेस और वीबी फिटनेस जिम के खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए.
प्रतियोगिता के विजेता में मेसं फिजिक्स तृतीय पुरस्कार वृषभ लादे को दिया गया. ओपन वेट बॉडी बिल्डींग में व्दितीय पुरस्कार हंसराज हडाले को दिया गया. वही प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अक्षय पतंगराये को दिया गया. इस तरह से स्पर्धा का खिताब अक्षय पतंगराये के नाम रहा इसके अलावा बेस्ट पोजर पुरस्कार से हंसराज हडाले को सम्मानित किया गया वही सुशांत रोडे, विजय भोयर, और मयुर गुडधे ने सभी खिलाडीयों को भरपूर सहयोग दिया. विधायक रवि राणा की अध्यक्षता में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस निरीक्षक दिनेश दहितोंडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. इस स्पर्धा का सफल आयोजन सप्तरंग क्रिडा व शिक्षण मंडल व्दारा किया गया था. जिसमें सभी पदाधिकारीयों व सदस्यों ने अथक प्रयास किए दर्शको ने भी उपस्थित रहकर खिलाडियों का उत्साह बढाया.





