नीरज जाधव गिरफ्तार
अशोक खरात का फोडा भांडा

नाशिक ./दि.20- राज्य में तहलका मचाने वाले भोंदू बाबा अशोक खरात प्रकरण को उजागर करने वाले नीरज जाधव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके विरुद्ध शिर्डी थाने में अपराध दर्ज किये जाने की जानकारी देते हुए नाशिक अपराध शाखा ने बताया कि, जाधव ने ही कैप्टन खरात के केबीन के सीसीटीवी फुटेज बाहर निकालने का संदेह हैं.
पीडित लडकियों के मॉर्फ वीडियो स्क्रीन शॉट बनाकर भेजने का आरोप नीरज जाधव पर है. खरात प्रकरण में जाधव से और कुछ जानकारी मिल सकती है, इसके लिए नीरज को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि, 100 से अधिक महिला अत्याचार के वीडियो होने का दावा खबरों में किया गया है. शिर्डी प्रकरण में वीडियो आरोपी नीरज जाधव द्वारा निकाले जाने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है. अब अशोक खरात के और कौन से कांड बाहर आते है, यह देखा जा रहा है.





