नेम- वीर अनुभूति से सराबोर होगा जैन समाज
जैन संस्कार युवा मंच तथा जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन के तत्वावधान में भक्ति संध्या का आयोजन

* सांस्कृतिक भवन में 22 मार्च को मुंबई के विख्यात संगीतकार पारस गडा की मधुरवाणी से होंगे सभी मंत्रमुग्ध
अमरावती/दि.20- वर्तमान शासन प्रणेता भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव समीप आ रहा है. भगवान महावीर स्वामी के संदेश वर्तमान युग में प्रासंगिक हैं. अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह तथा ब्रह्मचर्य इन पांच सिद्धांतों में संपूर्ण विश्व का कल्याण समाया हुआ है. इन सिद्धान्तों का यदि गहराई से चिंतन किया जाए तो यह स्पष्ट रूप से सिद्ध होगा कि विश्व शांति का मूल मंत्र इनमें निहीत है. जिन्होंने स्वकल्याण के साथ परकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया और सभी आत्मा को परमात्मा पद पाने की स्व शक्ति को खोजने की दिशा दी. ऐसे वीतराग परमात्मा के अनंत उपकारों को हम कभी भी विस्मृत नहीं कर सकते हैं और सदैव स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें जैन कुल में जन्म मिला. परमात्मा का जन्म कल्याणक मनाना हमारे लिए सौभाग्य है और इन्हीं भावों के साथ हम भक्ति संध्या के माध्यम से प्रभु को अपनी श्रद्धा समर्पित करने का प्रयास कर रहे हैं. जैनसमाज के अभिन्न अंग जैन संस्कार युवा मंच तथा जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भक्ति संध्या नेम- वीर अनुभूति का हृदयस्पर्शी आयोजन किया जा रहा है.
मुंबई के प्रख्यात संगीतकार पारसजी गड़ा तथा उनके साथीगणों के द्वारा प्रभु भक्ति में स्वरांजलि प्रस्तुत की जाएगी. जैन संस्कार युवा मंच के अध्यक्ष महेंद्र भंसाली ने जानकारी देते हुए कहा कि 22 मार्च रविवार को संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में संध्या 6 बजे से भक्ति प्रारंभ होगी और संध्या 6 से 8 बजे तक लकी ड्रा के कूपन प्रवेश द्वार पर वितरित किए जाएंगे. सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस अलौकिक भक्ति का आनंद लेने हेतु समय पर अवश्य पधारें. जैन संस्कार युवा मंच तथा जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेम वीर अनुभूति भक्ति संध्या को अर्थ सहयोग प्रदान करने में भक्ति अनुमोदक स्व. श्री दिलीपजी सकलेचा चैरिटेबल मेडिकल रिलीफ ट्रस्ट हस्ते उदार हृदयी प्रतिभा सकलेचा, भक्ति सहअनुमोदक अभिनन्दन अर्बन कॉ ऑप बैंक के साथ इंफ्राटेक लिमिटेड बोथरा परिवार चोरड़िया परिवार, कल्पना डेकॉर हेमंतजी, कल्पेशजी बोथरा परिवार, कल्याण पिक्चर्स, प्रकाशचंदजी शीतलकुमार लुनावत, कल्याण पिक्चर्स, भरतप्रकाशजी विजयकुमार खजांची परिवार, राहुल महेन्द्र गुगलिया परिवार, मोहनलाल ओस्तवाल आनंद मार्वल परिवार, माएलरी विनयजी तिलोक बोथरा परिवार, शुभ क्रिएशन हस्ते अर्णिका अर्पितजी भंसाली परिवार,सी.ए. मिथिलजी प्रमोदजी मुणोत परिवार, जे. पी. कोठारी ज्वैलर्स परिवार, सुगनचंदजी चोपड़ा परिवार, अनुसूयाबेन रमणीकलालजी देसाई परिवार (देसाई स्टोर्स) के सहयोग से हमारा मनोबल बढ़ा है. भक्ति संध्या में लकी ड्रा का लाभ श्री जैन ज्वेलर्स परिवार के द्वारा लिया गया है.भक्ति संध्या को सफल बनाने के लिए जैन संस्कार युवा मंच के अध्यक्ष महेंद्र भंसाली, सचिव निखिल समदरिया के साथ वीर सप्ताह प्रमुख अशोक सिंघवी,अजय मुनोत, अभिषेक नाहटा, प्रकल्प प्रमुख हरीश गांधी,हरीश खिवसरा, राहुल भंडारी, मनीष सिंघवी, शैलेष कुचेरिया, राहुल गांधी,मितेश पटवा,रोमित पारेख, रमेश मुनोत के साथ जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रतिभा चोपड़ा, सचिव सुषमा मुनोत, वीर सप्ताह प्रमुख ललिता सिंघवी, आरती भंडारी, जागृति कटारिया,प्रकल्प प्रमुख प्रतिभा सकलेचा, ललिता कात्रेला, दीपा कटारिया, प्रीति भंसाली, विशिता समदरिया, सुदर्शना मुनोत,प्रीति कटारिया, वंदना कोचर और वंदना तातेड़ के द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं. भक्ति में समाज तथा शहर के विकास से जुड़े हुए उच्च पदासीन व्यक्तियों के साथ अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी रहेगी.





