अमरावती आयएएम की नई कार्यकारिणी घोषित

डॉ. दिनेश वाघाडे अध्यक्ष, डॉ. विक्रम वानखडे सचिव व डॉ. रोहण बोबडे कोषाध्यक्ष नियुक्त

अमरावती/दि.6- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आयएमए) की अमरावती शाखा हेतु वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गत रोज चयन किया गया. जिसमें आयएमए अमरावती के अध्यक्ष के तौर पर डॉ. दिनेश वाघाडे, सचिव के तौर पर डॉ. विक्रम वानखडे व कोषाध्यक्ष के तौर पर डॉ. रोहण बोबडे की निर्विरोध नियुक्ति की गई.
कल रविवार 5 अप्रैल को पीडीएमसी परिसर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज ऑडिटोरीयम लॉन में आयोजित नई कार्यकारिणी के चयन व पदग्रहण समारोह में अमरावती आयएमए की निवर्तमान अध्यक्षा डॉ. अलका कुथे ने नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. दिनेश वाघाडे को अध्यक्षपद का पदभार सौंपा. वहीं नवनियुक्त सचिव डॉ. विक्रम वानखडे ने निवर्तमान सचिव डॉ. राधा सावदेकर से सचिव पद सूत्र स्वीकार किए. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, पीडीएमसी के डीन डॉ. अनिल देशमुख, किम्स-किंग्जवे हॉस्पिटल (नागपुर) के सीनियर क्रिटीकल केयर फिजिशियन व ईसीएमओ स्पेशालिस्ट डॉ. राजन बारोकर, आयएमए के राष्ट्रीय सहसचिव व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. वसंत लुंगे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. उद्धव देशमुख व डॉ. दिनेश ठाकरे बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित थे.
इस पदग्रहण समारोह में सर्वप्रथम निवर्तमान सचिव डॉ. राधा सावदेकर ने वर्ष 2025-26 के दौरान आयएमए अमरावती द्वारा किए गए विविध कामों की जानकारी उपस्थितों को दी. साथ ही इस अवसर पर आयएमए अमरावती के सभासदों को उनकी विविध उपलब्धियों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए. जिसके उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने पदों का पदभार स्वीकारा गया. आयएमए अमरावती की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. दिनेश वाघाडे, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अलका कुथे, आगामी अध्यक्ष डॉ. संदीप दानखडे, सचिव डॉ. विक्रम वानखडे, कोषाध्यक्ष डॉ. रोहण बोबडे, उपाध्यक्ष डॉ. विक्रम देशमुख, डॉ. तृप्ति दानखडे व डॉ. भूपेश भोंड, सहसचिव डॉ. आशीष डगवार, डॉ. रितिका लोखंडे, डॉ. सौरभ लांडे व डॉ. मृण्मयी बोबडे, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अक्षय चांदुरकर, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विजय कुथे, डॉ. जयंत पांढरीकर, डॉ. राधा सावदेकर, डॉ. संगीता सालुंके, डॉ. सोहेल बारी, डॉ. सोनाली शिरभाते, डॉ. तृप्ति जवादे, डॉ. नीलेश पाचकवडे, डॉ. गौरव गोहाड, डॉ. सीमा अडवानी, डॉ. नितिन जयस्वाल, डॉ. अंशू चांडक का समावेश है. साथ ही इस अवसर पर आयएमए अमरावती द्वारा विविध समितियों का भी गठन किया गया. जिसके तहत साईंटिफिक कमिटी में डॉ. अपूर्वा मुंधडा व डॉ. अमित डफले, सांस्कृतिक कमिटी में डॉ. सौरभ अंबाडेकर व डॉ. तनया देशमुख एवं स्पोर्टस् कमिटी में डॉ. प्रणित काकडे व डॉ. हिमानी राठोड की नियुक्ति की गई.

Back to top button