बल्लारशाह से मुंबई हेतु नई ट्रेन

सांसद अनूप धोत्रे की मांग पूर्ण

* रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर दी घोषणा
अमरावती/दि.4 – अकोला के सांसद अनूप धोत्रे की विनती पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बल्लारशाह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच शीघ्र नई ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है. इस ट्रेन से पश्चिम विदर्भ के यात्रियों को भी बडा लाभ होगा. उनका काफी समय बचेगा. रेल मंत्री वैष्णव ने व्हाया अकोला नई रेल गाडी के परिचालन की जानकारी सांसद धोत्रे को पत्र से दी है. नया टाइम टेबल तय होते ही यह ट्रेन शुरु हो जाएगी. केंद्र ने क्षेत्र के सांसद अनूप संजय धोत्रे की मांग मान्य की है.
विदर्भ के यात्रियों को मुंबई और सीधे दक्षिण भारत की ओर जाने के लिए नया सुविधाजनक पर्याय इस ट्रेन से उपलब्ध होने का दावा सांसद धोत्रे ने किया. उन्होंने बताया कि, विदर्भ से कृषि उत्पाद और औद्योगिक उत्पादन मुंबई जैसे बडे मार्केट में भेजे जा सकेंगे. यात्रा सुलभ होने के साथ जॉब के लिए जाने-आनेवाले युवाओं तथा व्यापारियों के लिए भी पर्याय रहेगा. अन्य ट्रेनों का भार कम होगा. समय की भी बचत होगी.

Back to top button