नाबालिगो से चोरी केे 9 मोबाईल व दो बाईक बरामद
गाडगेनगर डीबी स्क्वॉड की कार्रवाई

अमरावती/दि.16- गाडगे नगर पुलिस स्टेशन के डीबी स्क्वॉड ने तीन नाबालिग युवक से चोरी के 9 मोबाईल व 2 मोटर साईकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं. जिसकी किमत 2 लाख 2 हजार 500 रुपए हैं.
जानकारी के मुताबिक अकोला शहर के राधाकृष्ण नगरी कौलखेड निवासी जान्हवी शंकर तायडे (21) ने 14 फरवरी को गाडगे नगर थाने में शिकायत दर्ज की थी कि वह अमरावती में अशोक कॉलोनी में रहती हैं. 13 फरवरी की शाम हनुमान मंदिर के पास से घर की तरफ जा रही थी तब एक काले रंग की स्पेलंडर दुपहिया पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और मोबाईल झपटकर भाग गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. डीबी स्क्वॉड के हेड कांस्टेबल भारत वानखडे के दल ने घटनास्थल भेंंट देकर नागरिकों से पूछताछ की और गोपनीय जानकारी के आधार पर दो नाबालिगों से उनके पालकों के सामने पूछताछ की तब एक ओर नाबालिग के साथ मिलकर उन्होंने दो मोटर साइकिल और 9 मोबाईल चुराने की कबूली दी. पुलिस ने 2 लाख ढाई हजार रुपए का माल जब्त कर लिया हैं. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे, सहायक आयुक्त कैलाश पुंडकर के मार्गदर्शन में थानेदार अतुल वर, निरीक्षक विजया पंधरे, समाधान वाठोरे, डीबी दल प्रमुख एपीआई मनोज मानकर, हेड कांस्टेबल भारत वानखडे, राजेश गुरेले, मतीन शेख, सुशांत प्रधान, महेश शर्मा, रूपेश हटकर व नंदकिशोर करोची ने की.





