झिरवाल का इस्तीफा नहीं
राष्ट्रवादी ने किया स्पष्ट

मुंबई /दि.27- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि, फूड व ड्रग मंत्री नरहरी झिरवाल पद नहीं छोडेंगे. हर बार आरोप हुआ तो इस्तीफा दिया जाये, यह जरुरी नहीं. राष्ट्रवादी ने मजबूत भूमिका ली है. वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी की भूमिका का समर्थन किया है. वीडियो प्रकरण में झिरवाल को नहीं हटाया जाएगा, इस प्रकार की जानकारी पार्टी सूत्रों ने मीडिया को दी.
बता दें कि, नरहरी झिरवाल का वीडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है. जिसमें वे किन्नर के साथ है. इसके बाद विपक्ष ने झिरवाल का इस्तीफा मांगा है. उधर मुख्यमंत्री ने भी इस विषय में अपनी बात कह दी है. उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रवादी कांग्रेस के दो मंत्री पहले शासन से हटाये जा चुके है. उसी प्रकार राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर को भी हाल के ढोंगी बाबा अशोक खरात प्रकरण के बाद त्यागपत्र देना पडा है. ऐसे में पार्टी के एक के बाद एक नेताओं पर आ रही आफत को देखते हुए राष्ट्रवादी ने झिरवाल के विषय में मजबूत भूमिका ली है. उन्हें नहीं हटाया जाएगा.





