एकनाथ खडसे के विरोध में गैर जमानती वॉरंट रद्द

भोसरी एमआईडीसी का जमीन घोटाला प्रकरण

मुक्ताई नगर /दि.11 – पुणे के भोसरी एमआईडीसी जमीन घोटाला प्रकरण में राकांपा (शरद पवार गुट) नेता और पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे को राहत मिली है. न्यायालय ने उनके विरोध में जारी किया गैर जमानती वॉरंट मंगलवार को रद्द कर दिया.
पिछले कुछ दिनों से इस प्रकरण की सुनवाई मुंबई के विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय में शुरु है. इसके पूर्व हुई सुनवाई में एकनाथ खडसे और उनकी पत्नी मंदाकिनी खडसे अनुपस्थित रही. इस कारण न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया था. खडसे के वकील ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए प्रकृती के कारण अथवा अपरिहार्य कारणों से वे पिछली सुनवाई में उपस्थित नहीं रह पाए, ऐसा कहा. पश्चात भविष्य में सुनवाई के समय नियमित उपस्थित रहने की शर्त पर न्यायालय ने खडसे के खिलाफ जारी हुआ वॉरंट रद्द कर दिया. इस कारण खडसे की गिरफ्तारी टल गई है.

Back to top button