सामान्य पेट्रोल पुरानी रेट पर ही मिलेगा

प्रीमियम के रेट 2 रुपए 35 पैसे बढे

* शहर में भाव 114.54 रुपए लीटर
अमरावती/दि.20 – सरकारी तेल कंपनियों ने सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई परिवर्तन न करते हुए आज दोपहर प्रीमीयम पेट्रोल के रेट 2 रुपए 35 पैसे बढा दिये. यह दरवृद्धि तत्काल लागू हो गई. जिससे अमरावती में 112.19 रुपए प्रति लीटर प्रीमियम पेट्रोल अब 114.54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा. तीनों प्रमुख तेल कंपनियों आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल ने रेट बढाने की घोषणा की है. सामान्य पेट्रोल पुरानी रेट पर ही मिलने की जानकारी कंपनियों द्वारा दी गई.
पेट्रोल पंप संचालकों से संपर्क करने पर बताया गया कि, प्रीमियम पेट्रोल की खपत अमरावती में सीमित है. 1000-1200 लीटर पेट्रोल की रोजाना विक्री होने की जानकारी पंप संचालकों ने दी. उल्लेखनीय है कि, खाडी युद्ध के कारण विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम बेतहाशा बढ गये हैं. 73 डॉलर प्रति बैरल का तेल अब 140 डॉलर को पार कर गया है. फिर भी भारत में तेल कंपनियां सामान्य पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढा रही है. अभी तो लोगों को राहत प्राप्त है.

Back to top button