अब ‘एआय’ द्बारा पहचाने जाएंगे घुसपैठीएं!

घुसपैठियों को रोकने राज्यसरकार ने उठाएं ठोस कदम

अमरावती/दि.6 राज्य में घुसपैठ को रोकने और नागरिकों की पहचान करने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं. अब आर्टिफिशियल इंटेलिजन्स यानी कृत्रिम बुध्दिमत्ता का वापर कर संदेहास्पद व्यक्तियों की जांच की जाएंगी. इसके लिए मुंबई के ‘टीसीए 21’ केंद्र द्बारा विकसित प्रणाली को राज्य सरकार ने मान्यता दी हैं.
मुंबई की लोकल ट्रेन या सीमावर्ती भाग में भीड के साथ घुसपैठिएं आते हैं घुसपैठियों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने डिजिटल सुरक्षा कवच बनाने का निर्णय लिया हैं. अब आर्टिफिशियल इंटेलिजन्स ‘एआय’ सीधे पुलिस की मदद करेगा. अब तक नागरिकों की जांच केवल कागजों पर ही की जाती थी. इस प्रक्रिया समय लगता था, किंतु अब आयआईटी मुंबई द्बारा यह प्रणाली विकसित किए जाने पर घुसपैठियों को रोकने में मदद होगी.

Back to top button