अमरावती झेडपी की सदस्य संख्या बढेगी
हलचल शुरू, 6 स्वीकृत सदस्य भी होंगे

* ग्राम विकास मंत्रालय में प्रस्ताव विचाराधीन
अमरावती/ दि. 3- नगर परिषद और महापालिका समान अब मिनी मंत्रालय अर्थात जिला परिषद में भी स्वीकृत सदस्य की नियुक्ति होगी. अमरावती जिला परिषद में स्वीकृत सदस्यों के कारण सदस्य संख्या बढेगी. अधिकृत सूत्रों ने बताया कि अभी निर्णय नहीं हुआ है. प्रस्ताव ग्राम विकास मंत्रालय के पास विचार के लिए लंबित है.
यह भी याद दिला दे कि जिला परिषद के चुनाव आरक्षण सीमा बढ जाने के कारण नहीं हो पा रहे हैं. अब इनके महीनों टल जाने की संभावना बताई जा रही है. इसी बीच स्वीकृत सदस्य का मामला उठ खडा हुआ है. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट कहा था कि जिला परिषद और पंचायत समितियों में भी स्वीकृत सदस्य नियुक्त करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया गया है.
स्वीकृत सदस्य बनाए जाने से किसी क्षेत्र के विशेषज्ञ के अनुभव का लाभ मिनी मंत्रालय में लिया जा सकता है. उसी प्रकार देहाती भागों में काफी लोग बढिया काम कर रहे होते हैं. कई बार आरक्षण व्यवस्था के कारण वे चुनाव नहीं लड पाते. ऐसे नामों पर को ऑपशन में विचार हो सकता है. इसीलिए जिला परिषद और पंस में स्वीकृत सदस्य मनोनयन के प्रस्ताव गंभीरता से विचार जारी है. अमरावती जिला परिषद सदन 59 सदस्यों का है. जिससे 6 स्वीकृत सदस्य मनोनीत हो सकेंगे. ऐसा ही मामला पंचायत समिति को लेकर रह सकता है. वहां के 118 सदस्यों की संख्या 140 तक पहुंच सकती है.