एक युवक के 6 युवतियों के साथ अश्लील वीडियो वायरल!

अमरावती जिले में खलबली

अमरावती/दि.13- नासिक के अशोक खरात मामले की स्याही सूख भी नहीं पाई थी कि जिले के परतवाड़ा में एक 19 वर्षीय युवक के छह अलग-अलग युवतियों के साथ अश्लील (न्यूड) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से बड़ी खलबली मच गई है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिला पुलिस प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर संदिग्धों को कार्रवाई के दायरे में लाया है.
इस चौंकाने वाले मामले के बाद भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने आक्रामक रुख अपनाया है. यह मामला लव जिहाद का होने का संदेह उन्होंने व्यक्त किया है और अमरावती ग्रामीण पुलिस से तुरंत मामला दर्ज कर संबंधित आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है. अमरावती ग्रामीण पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए वीडियो में दिख रहे 19 वर्षीय युवक और इन वीडियो को टेलीग्राम पर वायरल करने वाले उसके दोस्त की पहचान कर ली है. ये दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की नजर में हैं और यदि कोई पीड़िता या उसके परिवार का सदस्य शिकायत दर्ज कराता है तो जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, ऐसे संकेत मिल रहे हैं.
वीडियो में दिखाई दे रही युवतियों के नाबालिग होने की संभावना है. पीड़ितों या उनके परिवार वालों को बिना डरे आगे आकर शिकायत दर्ज करनी चाहिए. शिकायतकर्ता और पीड़ितों के नाम पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे, ऐसा पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा. वीडियो वायरल करने वाला युवक मुख्य आरोपी का दोस्त बताया जा रहा है. राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद से मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की हैं.

Back to top button