अकोला में कार्यालयीन लिपीक रिश्वत लेते हुए धरा गया

महात्मा फुले पिछडा वर्ग विकास महामंडल कार्यालय परिसर की ्रघटना

अकोला/दि.2- अकोला के महात्मा फुले पिछडा वर्ग विकास महामंडल कार्यालयीन लिपीक छगनलाल सुरजे (56) को शिकायतकर्ता से 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी के दल ने रंगे हाथ पकड लिया. यह कार्रवाई सोमवार 2 मार्च को दोपहर 1 बजे के दौरान की गई.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने दर्ज की शिकायत के मुताबिक महात्मा फुले पिछडा वर्ग विकास महामंडल मर्यादित मुंबई अंतर्गत शासन की तरफ बकरी पालन करने के लिए कर्ज मंजूर किया जाता हैं. इस निमित्त अपने पत्नी के नाम ढाई लाख रुपए कर्ज मंजूर करने के लिए अकोला जिला कार्यालय में गए थे. वहां कार्यालयीन लिपीक छगनलाल सुरजे से मुलाकात होने पर उन्होंने कर्ज मंजूर करने के लिए सहायता करने 500 रुपए रिश्वत की मांग की. इस शिकायत के आधार पर एसीबी के दल ने आज जाल बिछाकर लिपीक छगनलाल लथ्थू सुरजे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड लिया. यह कार्रवाई एसीबी के निरीक्षक प्रवीण वेरूलकर, अतुल इंगोले, हवलदार अमोल भांड, अविनाश पाचपोर, असलम शेख, गोपाल किरडे, संदीप टाले, चालक सलीम खान के दल ने की.

Back to top button