6 मार्च को एक दिवसीय राष्ट्रीय चर्चासत्र
संगाबा विद्यापीठ के डॉ. आंबेडकर अभ्यास केंद्र का आयोजन

अमरावती /दि.4 – संत गाडगे बाबा विद्यापीठ के डॉ. आंबेडकर अभ्यास केंद्र, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर विचारधारा विभाग और नारायणराव राणा महाविद्यालय बडनेरा के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण : आधुनिक भारत का निर्माण और उसकी समकालीन प्रासंगिता इस विषय पर शुक्रवार 6 मार्च को सुबह 10 बजे विद्यापीठ के डॉ. श्रीकांत जिचकार स्मृति संशोधन केंद्र के सभागृह में विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते के मार्गदर्शन में एक दिवसीय राष्ट्रीय चर्चासत्र का आयोजन किया गया है. चर्चासत्र में सुप्रसिद्ध विचारक, शिक्षण तज्ञ डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के आधुनिक भारत के निर्माण में दिये गये योगदान पर प्रकाश डालेंगे.
चर्चासत्र का उद्घाटन डॉ. बाबासाहब आंबेडकर केंद्रीय विद्यापीठ (महु) के कुलगुरु डॉ. रामदास आत्राम के हस्ते किया जाएगा तथा अध्यक्षता विद्यापीठ के प्र-कुलगुरु डॉ. महेंद्र ढोरे करेंगे. इस समय प्रमुख अतिथि के रुप में श्री गजानन महाराज शिक्षण संस्थान के संचालक तथा विधायक रवि राणा, विद्यापीठ व्यवस्थापन परिषद सदस्य डॉ. आर. डी. सिकची, श्री गजानन महाराज शिक्षण संस्थाध्यक्ष डॉ. आशीषे मालू उपस्थित रहेेंगे. इस अवसर पर आंबेडकरवादी विचारक डॉ. जे. वी. पवार संबोधित करेंगे.
पहले सत्र में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के सामाजिक-आर्थिक तत्वज्ञान व आधुनिक भारत के निर्माण विषय पर हैदराबाद विद्यापीठ के डॉ. नितिन तागडे व मुंबई विद्यापीठ के डॉ. संदेश वाघ मार्गदर्शन करेंगे. इस सत्र की अध्यक्षता आर. ए. महाविद्यालय वाशिम के डॉ. बनसोड करेंगे, दूसरे सत्र में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के आर्थिक दृष्टिकोण व समकालीन आवाहन और नीति दृष्टिकोण विषय पर डॉ. बाबासाहब आंबेडकर महाविद्यालय दीक्षा भूमि नागपुर के गौतम कांबले व सीताबाई कला महाविद्यालय अकोला के डॉ. प्रसेनजीत गवई मार्गदर्शन करेंगे. इस सत्र की अध्यक्षता अर्थशास्त्र अभ्यास मंडल के सदस्य डॉ. विजय वाकोडे करेंगे. इस सत्र में शोध निबंध प्रस्तुत किया जाएगा.
इस समय विद्यापीठ के इतिहास अभ्यास मंडल अध्यक्ष डॉ. नामदेव ढाले, मुंबई विद्यापीठ की डॉ. अनघा कांबले, विद्या परिषद सदस्य डॉ. अरुणा वाडेकर, पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी. आर. वाघमारे व आंबेडकरी विचारक डॉ. वामन गवई उपस्थित रहेंगे. दोपहर 4 बजे समापन सत्र की अध्यक्षता विद्यापीठ के कुल सचिव डॉ. अविनाश असनारे करेंगे. इस समय प्रमुख अतिथि के रुप में विद्यापीठ व्यवस्थापन समिति के डॉ. प्रवीण रघुवंशी, परीक्षा मूल्यांकन मंडल संचालक डॉ. नितिन कोली, श्री गजानन महाराज शिक्षण संस्था के कोषाध्यक्ष एड. डोलेंद्र पाटिल, नारायणराव राणा महाविद्यालय बडनेरा के प्राचार्य डॉ. गोपाल वैराले, साठे महाविद्यालय विले पार्ले मुंबई की प्रतिभा कांबले उपस्थित रहेंगी. इस राष्ट्रीय चर्चासत्र में बडी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन कुल सचिव डॉ. अविनाश असनारे, प्राचार्य गोपाल वैराले व डॉ. आंबेडकर अभ्यास केंद्र के समन्वयक डॉ. संतोष वानखडे ने किया है.





