दुपहिया वाहन की आमने-सामने भिडंत में एक मृत, एक घायल

शिरखेड थाना क्षेत्र के आसोना फाटा की घटना

मोर्शी/दि.11 दो दुपहिया वाहन की आमने-सामने हुई भिडंत में एक युवक की मृत्यु हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. शिरखेड थाना क्षेत्र में आनेवाले आसोना फाटा पर सोमवार 9 मार्च की रात 8 बजे के दौरान यह घटना घटित हुई. मृतक युवक का नाम मोर्शी निवासी मो. शाहरूख मो. शरीफ (26) और जख्मी का नाम नेरपिंगलाई निवासी सचिन शामराव राउत (32) है.
जानकारी के मुताबिक मोर्शी के रामजीबाबा नगर निवासी मो. शाहरूख यह मोर्शी से दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 27-बीए- 9736 पर सवार होकर किसी काम से अमरावती गया था. काम निपटाकर मोर्शी लौटते समय आसोना फाटा के पास विपरीत दिशा से मोर्शी से नेरपिंगलाई की तरफ जा रही दुपहिया की उसके साथ जोरदार भिडंत हो गई. इस हादसे में दूसरी दुपहिया पर सवार सचिन राउत गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि मो. शाहरूख के सिर पर गंभीर चोटे आने से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. शिरखेड पुलिस मामले की आगे जांच कर रही हैं.

Back to top button