ट्रेन से कटकर एक की मौत

अमरावती/दि.9 – जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई. तलेगांव दशासर थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई. मृतक युवक का नाम घुईखेड निवासी रोशन ज्ञानेश्वर कोल्हे हैं.
जानकारी के मुताबिक तलेगांव दशासर थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन के साथ हुई दुर्घटना में घुईखेड निवासी रोशन कोल्हे नामक युवक का पैर कट गया था. इस युवक को उपचार के लिए अकोला के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. तलेगांव पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं. उसी तरह धारणी तहसील के कलमखार गांव में रंजना राजेश राठौड (42) नामक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह महिला कुछ दिन से फरार थी, ऐसा रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया. धारणी पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

 

Back to top button