अलग- अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, 5 जख्मी

संबंधित पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

अमरावती / दि.19 – यातायात व्यवस्था चरमराने की वजह से दुर्घटनाएं बढ रही है. अलग- अलग हुई सडक दुर्घटना में एक की मौत तथा पांच लोग जख्मी होने की जानकारी सामने आयी है.. वलगांव थाना क्षेत्र में दो तथा नांदगांव पेठ व बडनेरा की सीमा में एक- एक सडक घटना हुई है. वलगांव क्षेत्र अंतर्गत खारतलेगांव के समीप एम.एच.27/डी.वाय.- 3268 क्रमांक की मोटर साइकिल पर दो लोग दर्यापुर फाटे से खोलापुर की ओर जा रहे थे. मोटर साइकिल को एक सफेद रंग की कार ने जोरदार टक्कर मारी. जिसमें एक व्यक्ति की जगह पर ही मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया. वलगांव पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया.
वलगांव की सीमा में दूसरी दुर्घटना शिराला बस स्टाप के पास साउर फाटे पर घटी. राज विजयराव खाडे (19) इस युवक के पिता दिंडी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद एम.एच. 27/ बी.आर. 5295 क्रमांक की दुपहिया से घर की ओर जा रहे थे. ऐसे में साउर मार्ग पर उनके दुपहिया वाहन को एम.एच. 27/ डी.टी. 4477 क्रमांक के टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी.. जिसमें दुपहिया वाहन सवार सहित दोनों जख्मी हो गये. पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया.
तीसरी दुर्घटना बडनेरा स्थित चक्रधर पेट्रोल की ओर जानेवाले मार्ग पर घटी. जहां मो. आतीक, मो. आरिफ (23, छाया नगर ) यह मामा के साथ एम.एच. 29 टी/ 3655 क्रमांक की पिकअप वैन से जा रहा था. पिकअप वैन को एम.एच. 27/ बी.एक्स -9610 क्रमांक के मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें मामा जख्मी हो गया. मो. अतीक मो. आरिफ की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया.
चौथी दुर्घटना नांदगांव पेठ अंतर्गत माहोरे टी-पाइंट से रहाटगांव मार्ग पर घटी. सतीश शीतलदास लालवानी (60, शंकर नगर ) यह एम.एच.- 48/ पी- 3995 कार से जा रहा था. पीछे से आ रहे जी-जे. 06/ बी.वी.- 2958 क्रमांक के ट्रक ने कार को टक्कर मारी. जिसमें कार का हजारों रूपए का नुकसान हुआ्. सतीश लालवानी की शिकायत पर नांदगांव पेठ पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया.

Back to top button