ऑटो दुर्घटना में एक की मौत

वाशिम /दि.4 – जिले की कारंजा तहसील अंतर्गत मूर्तिजापुर मार्ग पर भिलखेडा स्थित हनुमान मंदिर के पास 2 फरवरी की रात करीब 8.45 बजे हुई एक ऑटो दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति मामूली रुप से घायल हो गया. इस दुर्घटना में गजानन पाठे (47, विठ्ठल मंदिर परिसर, कारंजा) की मौत हो गई. वहीं मंगेश पाचपूते (श्री गुरु मंदिर के पास, कारंजा) को मामूली चोटे आई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो क्र. एमएच-27/एआर-0491 मूर्तिजापुर से कारंजा की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट जाने के कारण ऑटो पलट गया. घटना की जानकारी मिलते ही श्री गुरु मंदिर एंबुलेंस के रुग्ण सेवक रमेश देशमुख घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय उपजिला अस्पताल में दाखिल कराया. इस मामले की जांच कारंजा शहर पुलिस द्वारा की जा रही है.





