किसानों का कृषि साहित्य चुरानेवाला धरा गया, एक फरार

अंजनगांव सुर्जी पुलिस की कार्रवाई

* ट्रैक्टर ट्रॉली समेत साढे चार लाख रुपए का माल जब्त
अमरावती/दि.21- अंजनगांव सुर्जी तहसील में किसानों का कृषि साहित्य चुुरानेवाले शातीर चोर को अंजनगांव पुलिस के दल ने गिरफ्तार कर उसके पास से ट्रैक्टर ट्रॉली समेत कुल साढे चार लाख रुपए का माल जब्त किया हैं. इस प्रकरण में एक आरोपी फरार बताया जाता है.
जानकारी के मुताबिक अंजनगांव तहसील के बोरागला ग्राम निवासी विशाल अरूणलाल चिकटे (38) ने अंजनगांव थाने में अपने खेत से लोहे का हल चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष ठाकरे के मार्गदर्शन में थानेदार सूरज बोंडे, उपनिरीक्षक भारत चिरडे, हवलदार जयसिंग चव्हाण, रवि राठोड, अमित घाटे, आकाश रंगारी, शुभम मारकंड व मोहसीम खान पठान के दल को जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जवला बु. निवासी प्रशांत विनोद इंगोले (26) नामक युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई तब उसने गांव के धीरज गिरी के साथ मिलकर यह हल चुराने की कबूली दी. पुलिस ने वह हल और उसे ले जाने के लिए आरोपियों द्बारा इस्तेमाल की गई ट्रैक्टर ट्रॉली और मोबाईल सहित 4 लाख 50 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया है. आरोपी धीरज गिरी फरार बताया जाता है. पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं.

Back to top button