तक्षशिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय में ऑनलाइन कार्यशाला

दारापुर / दि.9 – श्री दादासाहेब गवई चैरिटेबल ट्रस्ट अमरावती द्बारा संचालित स्थानीय तक्षशिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय में राष्ट्रीय बौध्दिक संपदा जागरूकता अभियान अंतर्गत ‘बौध्दिक संपदा अधिकार और पेटंटस व डिजाइन फाइलींग’ इस विषय पर प्राचार्य डॉ. डी.टी. इंगोेले व समन्वयक प्रा. एस.व्ही. भूते के मार्गदर्शन में ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन तक्षशिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय के बौध्दिक समता कक्ष द्बारा राजीव गांधी राष्ट्रीय बौध्दिक संपदा व्यवस्थापन संस्था नागपुर के सहयोग से किया गया था.
कार्यशाला पूर्णत: नि:शुल्क थी तथा इसमें सहभाग लेनेवाले विद्यार्थियों को ई- प्रशंसापत्र दिए गये. कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में सहायक नियंत्रक पेटंटंस व डिजाइन डॉ. भरत एन. सूर्यवंशी नागपुर ने मार्गदर्शन किया. कार्यशाला में प्राध्यापक, विद्यार्थी (यूजी/ पीजी), संशोधक अभ्यासक ने उत्स्फुर्त सहभाग लिया. इस समय प्राचार्य डी.टी. इंगोले ने कहा कि बौध्दिक संपदा अधिकारों की जागृति निर्माण करना और पेटंटं डिजाइन फाइलिंग की जानकारी देना कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है. जिसकी वजह से विद्यार्थियोें और प्राध्यापकों को उनके संशोधन और नवकल्पना की सुरक्षा कैसे करें. इसकी जानकारी प्राप्त होगी. पेटंट यह एक प्रकार का बौध्दिक संपदा अधिकार है. जो नवकल्पना तथा संशोधनों की सुरक्षा करता है. कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रा. एस. व्ही. भूते ने किया तथा संचालन प्रा. ए.एन. कोरडे व आभार प्रा. डॉ. एन.एस. घोटकर ने माना.