महिलाओं के लिए ऑनलाईन कार्यशाला कल

राजस्थानी महिला मंडल का आयोजन

प्रतिनिधि/दि.२७
अमरावती -लॉकडाऊन के दौरान महिलाओं के लिए विविध स्पर्धाओं का आयोजन कर उन्हें घर बैठे ही ऑनलाईन उपक्रम के तहत उनके भीतर छिपे टेलेंट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन मंगलवार और बुधवार को किया गया है. इस दो दिवसीय ऑनलाईन कार्यशाला का आयोजन राजस्थानी महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है.जिसमें दोपहर ४ बजे से मोबाइल का डिजिटल इस्तेमाल इस विषय पर मार्गदर्शन किया जायेगा.
दो दिन दोपहर ४ बजे वाशिम निवासी पूजा चांडक, ज्योती राठी, कार्यशाला का मार्गदर्शन करेगी. जिसमें महिलाओं को मोबाइल का डिजिटली इस्तेमाल इस विषय पर लगातार दो दिन तक मार्गदर्शन किया जायेगा. दो दिवसीय इस ऑनलाइन कार्यशाला में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं सहभाग ले, ऐसा आवाहन राजस्थानी महिला मंडल की अध्यक्षा उमा व्यास व सचिव उर्मिला कलंत्री ने किया है

Back to top button