महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन

प्रतिमा को पुष्पमाला अर्पित कर किया अभिवादन

अमरावती/दि.11- देश के महान समाज सुधारक तथा स्त्री शिक्षा के प्रणेता और सामाजिक समरसता के समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर आज नवजागरण मनीषी व क्रांतिकारी स्मरण समिति की ओर से उन्हें सम्मान पूर्वक नमन किया गया.
स्थानीय चित्राचौक स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके द्बारा किए गये महान कार्यो का स्मरण कर उनका अभिवादन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में समता, बंधुत्व शिक्षा और सामाजिक न्याय की ज्योति प्रज्वलित की. उनके कार्यो के कारण समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गो के लिए शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ.
महात्मा ज्योतिबा फुले ने स्त्री शिक्षा की नींव रखकर समाज में फैले अज्ञान, अंधविश्वास और जातीय भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया. किसानों और मजदूरों के अधिकाराेंं के लिए उनका संघर्ष तथा समाज परिवर्तन के लिए किया गया कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है. वक्ताओं ने कहा कि उनके विचारों का अनुसरण करते हुए समता, मानवता और शिक्षा का प्रसार करना ही उन्हें सच्ची श्रध्दांजलि होगी.
इस समय नवजागरण मनीषी व क्रांतिकारी स्मरण समिति के अध्यक्ष गणेश मुंधरे, सचिव सतीश ढोरे, सदस्य किशोर पेंढारकर, रूपेश वानखडे, प्रिया मुंधरे, दिपाली ढेवले, राहुल खोडके, रूपाली खोडके, विक्रांत सातारकर, नीलू दास, गुंजन दास, माही वानखडे आदि पदाधिकारी और सदस्य बडी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महात्मा फुले के विचारों को समाज में फैलाने तथा सामाजिक न्या, समता और शिक्षा के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया.

 

Back to top button