बीड के कुरला में बनाया गया पंडाल

कक्षा 10 वीं की परीक्षा में ऐसा इंतजाम

* विद्यार्थी संख्या बढ जाने का दावा
बीड /दि.20- कक्षा 10 वीं की आज से शुरु हुई बोर्ड एग्जाम में बीड जिले में अनूठा दृष्य देखने मिला. परीक्षार्थियों की परचा हल करने की व्यवस्था हेतु शाला के बाहर पंडाल डाला गया. इस इंतजाम की व्यापक चर्चा समस्त राज्य में हो रही है. वहीं शाला प्रबंधन का कहना है कि, विद्यार्थी संख्या बढ जाने से पंडाल का आसरा लेना पडा.
बीड के कुरला ग्राम में कक्षा 10 वीं के परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को पंडाल में परचा हल करना पडा. यहां तापमान में बढोत्तरी के बावजूद भरी दोपहर विद्यार्थियों ने पंडाल में पर्चा हल किया. समय पर शाला प्रबंधन ने टेबल, पंखों की व्यवस्था की थी. फिर भी काफी विद्यार्थियों को गरमी सहन करनी पडी. कहां तो राज्य बोर्ड सीसीटीवी की निगरानी में एग्जाम लेने का दावा कर रहा था. वहीं बीड जिले में छात्र-छात्राओं को बैठाने पंडाल की व्यवस्था करनी पडी. राज्य में आज से प्रारंभ हुए कक्षा 10 वीं के बोर्ड एग्जाम में 16 लाख 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं. पहला पर्चा भाषा का रहने की जानकारी दी गई.

Back to top button