युवक कांग्रेस की बैठक में पांडव, जगताप, वानखडे का मार्गदर्शन

संगठन को मजबूत बनाने पर बल

* कल चांदूर बाजार और अचलपुर में भी होगी बैठकें
अमरावती/दि.27 – युवक कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए गत 20 फरवरी से तहसील निहाय समीक्षा बैठकें प्रारंभ की है. जिसमें प्रदेश युवक कांग्रेस के रितेश पांडव, परिक्षित जगताप, नीतेश वानखडे, उत्कर्ष देशमुख, सागर कलाने, पंकज मोरे आदि ने मार्गदर्शन किया. अब तक नांदगांव खंडेश्वर, चिखलदरा, धारणी, वरुड, तिवसा, मोर्शी, लेहेगांव, भातकुली, अमरावती, धामणगांव रेल्वे में बैठकें हो चुकी है. चांदूर रेल्वे में आज शाम 7 बजे बैठक का आयोजन है.
जिलाध्यक्ष राहुल येवले और कार्यकारी अध्यक्ष अनिकेत ढेंगले ने बताया कि, सभी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता बैठकों में उत्साह से भाग ले रहे हैं. उसी प्रकार आगामी बैठकें चांदूर बाजार और अचलपुर में कल 28 फरवरी को, दर्यापुर और अंजनगांव सुर्जी में रविवार 1 मार्च को होने जा रही है.
युवक कांग्रेस के नेता, प्रदेश पदाधिकारी, रितेश पांडव, परिक्षित जगताप, नीतेश वानखडे ने मार्गदर्शन करते हुए राज्य और केंद्र सरकार की जनता विरोधी नीतियों का प्रचार करने और नये कार्यक्रम हाथ में लेने का आवाहन किया. उसी प्रकार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से आने वाले आंदोलन और कार्यक्रमों को प्रमुखता से करने की अपील की. मोदी सरकार के गलत निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन पांडव, जगताप, वानखडे ने किया. उसी प्रकार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में होने वाले प्रत्येक आंदोलन का अवश्य हिस्सा बनने का आवाहन भी किया गया. युवक कांग्रेस पदाधिकारी बडी संख्या में मौजूद रहे. युवा नेताओं ने कहा कि, संगठन को भावी समय के लिए मजबूत करना है, उस दृष्टि से युवाओं, युवतियों को जोडने के कार्यक्रम प्रभावी करने हैं.
बैठक में राहुल येवले, अनिकेत ढेंगले, श्याम देशमुख, फसल मंडी सभापति हरीश मोरे, पंकज देशमुख, शैलेश गवई, शैलेश कालबांडे, सर्वेश खांडे, सुजाता तिकडे, सचिन कोकाटे, अल्केश कालबांडे, वेदांत केने, दिलीप सोनोने, मनीष धुर्वे, मोंटू जवंजाल और मान्यवर उपस्थित रहे.

Back to top button