विदर्भ की पंढरी आज और कल रात भर खुली

गजानन महाराज प्रकट दिवस अपूर्व उत्साह

* 800 से अधिक पालखी पहुंच रही शेगांव
* लाख से अधिक श्रध्दालु उमडने की आशा
शेगांव/ दि. 7 – धन्य आज दिन दर्शनाचा. श्री संत गजानन महाराज संस्थान शेगांव ने श्री के 148 वें प्रकट दिवस उत्सव हेतु आज और कल रात में भी पूरे समय दर्शन खुले रखने की घोषणा की है. संस्थान ने बताया कि समस्त प्रदेश से 800 से अधिक पालखी प्रकट दिवस महोत्सव उपलक्ष्य शेगांव पहुंच रही है. इस बार रविवार होने से भाविकों की भारी भीड का अंदाज लगाकर संस्थान प्रबंध में जुटा है. 1 लाख से अधिक दर्शनार्थी उमडने की आशा है.
हजारों लोगों का प्रसाद
संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि प्रगट दिवस अंतर्गत सप्ताह भर से धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम संपन्न हो रहे है. भजनी दिंडिया लगातार शेगांव पहुंच रही है. 7 और 8 फरवरी को सारी रात मंदिर दर्शन हेतु खुला रहेगा. उसी प्रकार हजारों लोगों के प्रसाद का प्रबंध भी संस्थान ने किया है. संस्थान ने लोगों से व्यवस्था बनाए रखने में सहकार्य का आवाहन भी किया है. बच्चों और वृध्दजनों का खुद ही सावधानी से ध्यान रखने की अपील की गई है. सभी के सहज दर्शन की व्यवस्था किए जाने का दावा कर सहयोग मांगा है.

Back to top button