भातकुली नगर पंचायत परिसर में डेंगू का मरीज मिलने से दहशत
स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नागरिकों में तीव्र असंतोष

भातकुली/दि.21- भातकुली नगर पंचायत परिसर में डेंगू का एक मरीज मिलने से क्षेत्र के नागरिकों में दहशत निर्माण हो गई हैं. वार्ड नंबर 1 कोलटेक क्षेत्र में डेंगू का मरीज पाया गया हैं. जिससे नागरिकों में दहशत हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खडे हो रहे हैं.
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत द्बारा स्वच्छता की तरफ अनदेखी की जा रही हैं. क्षेत्र में जगह-जगह जमा पानी, नालियों की नियमित सफाई का अभाव और कचरों के ढेर मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण बना रहे हैं. इससे डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ गया हैं. नागरिकों का कहना है कि अनेक बार शिकायत करने के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की और से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं. विशेष बात यह है कि नगर पंचायत की नगराध्यक्ष भी इसी वार्ड में रहती हैं. इसके बावजूद स्वच्छता व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी और भी बढ गई हैं.
स्थानीय निवासियों ने तत्काल फॉगिंग, नालियों की सफाई और व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की हैं. साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए नियमित साफ-सफाई और निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया हैं. नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो डेंगू का प्रकोप बढ सकता हैं. ऐसे में लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत से तत्काल कार्रवाई की मांग की हैं.





