साईबाबा विद्यालय में मातृ- पितृ पूजन
स्वस्तिक माहेश्वरी महिला मंडल का आयोजन

* विद्यार्थियों में संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा का रोपण
अमरावती/ दि. 17 – स्वस्तिक माहेश्वरी महिला मंडल ने साईनगर के साईबाबा विद्यालय में गत 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया. विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का पूजन कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. यह आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा, परिवार के प्रति सम्मान, स्नेह की भावना सुदृढ करने और समाज को सकारात्मक बनाने की राह में महत्वपूर्ण हैं.
मंडल की अध्यक्षा लीला झंवर, उपाध्यक्ष वर्षा राठी,सचिव राधा मूंधडा, कोषाध्यक्ष रश्मी राठी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम हेतु सुषमा मालधुरे, स्वर्णा भुयारकर, संगीता राठोड, विजय सुने, सुषमा खोपे, अर्चना ठाकरे आदि के साथ मुख्याध्यापक राजेश टावरी का विशेष सहयोग रहा. मंडल की अध्यक्षा स्वयं नारायणदास लढ्ढा हाईस्कूल की पूर्व मुख्याध्यापिका है. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में साईबाबा विद्यालय के सभी पालकवर्ग, अध्यापक वर्ग, स्वस्तिक मंडल की मंजू चांडक, किरण मूंधडा, कांता राठी, निशा भूतडा, सविता तापडिया उपस्थित थे.





