गैस की कमी से ‘पारले-जी’ बिस्किट का उत्पादन ठप

खामगांव में 500 कामगारों के रोजगार पर संकट

बुलढाणा/दि.16 – गैस आपूर्ति में आई गंभीर कमी के कारण बुलढाणा जिले के खामगांव स्थित बिस्किट उत्पादन इकाई में ‘पारले-जी’ बिस्किट का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है. इस स्थिति के चलते लगभग 500 कामगारों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है और स्थानीय स्तर पर उद्योग जगत में चिंता का माहौल बन गया है.
मिली जानकारी के अनुसार खामगांव में स्थित ‘शिवांगी बेकर्स’ कंपनी प्रसिद्ध पारले-जी सहित विभिन्न प्रकार के बिस्किटों का उत्पादन करती है. हालांकि व्यावसायिक गैस की तीव्र कमी के कारण कंपनी को पिछले गुरुवार से अपना उत्पादन बंद करना पड़ा है. कंपनी में बिस्किट तैयार करने के लिए उपयोग किए जाने वाले ओवन पूरी तरह गैस पर आधारित हैं, जिसके कारण गैस आपूर्ति बाधित होते ही उत्पादन प्रक्रिया रुक गई.
बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में जारी युद्ध और उससे पैदा हुई परिस्थितियों के कारण व्यावसायिक गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है. इसका सीधा प्रभाव अब स्थानीय उद्योगों पर भी दिखाई देने लगा है. गैस की उपलब्धता कम होने से कंपनी को आवश्यक आपूर्ति नहीं मिल पा रही, जिसके कारण उत्पादन ठप पड़ा है. कंपनी में मुख्य रूप से ग्लूकोज और क्रीम बिस्किट बनाए जाते हैं. उत्पादन बंद होने से कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं यहां कार्यरत सैकड़ों कामगारों के सामने भी रोज़गार और आय का संकट खड़ा हो गया है.
कंपनी के संचालक अभय अग्रवाल ने बताया कि हमारा प्लांट 11 मार्च से बंद है. प्रतिदिन लगभग 3 टन गैस की आवश्यकता होती है, लेकिन उस दिन से गैस उपलब्ध नहीं हो रही है. इस वजह से उत्पादन की दोनों लाइनें बंद करनी पड़ी हैं. हमारे यहां करीब 500 कामगार कार्यरत हैं. सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 80 टन बिस्किट का उत्पादन होता है, जिसमें लगभग 60 टन ग्लूकोज और 20 टन क्रीम बिस्किट शामिल होते हैं. यदि जल्द ही गैस आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो कामगारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिस्किट को आवश्यक खाद्य वस्तु मानते हुए गैस आपूर्ति जल्द बहाल की जाए, ताकि उत्पादन दोबारा शुरू हो सके और कामगारों की आजीविका पर मंडरा रहा संकट टल

Back to top button