जिले में पांच बच्चे अगवा

अलग-अलग घटनाएं, पालकवर्ग चिंतित

अमरावती/दि.18- जिले में नाबालिग लडके-लडकियों को अगवा किये जाने की घटनाएं लगातार हो रही है. पुलिस में दर्ज ताजा शिकायतों में कहा गया कि, 5 बच्चें लापता हो गये है. जिसमें 4 लडकियों का समावेश है. इनकी उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच रहने की जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस का यह दावा है कि, घटना का अपराध दर्ज कर लापता बच्चों की खोजबीन की जा रही है. उधर अभिभावक वर्ग चिंतित हो उठा है. मंगलवार को ही नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकडे सामने आये थे. जिसमें देशभर में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 13 हजार से अधिक बच्चे, नाबालिग युवतियां अपहृत होने की घटनाएं दर्ज हुई थी.
जानकारी के अनुसार धारणी थाना क्षेत्र में ट्यूशन के लिए घर से निकला 11 साल का बच्चा लौटा नहीं. उसके पिता की शिकायत पर धारणी पुलिस ने संबंधित धारा के तहत अपहरण का केस दर्ज किया है. दूसरी घटना दत्तापुर थानांतर्गत है. जहां मां के मजदूरी से लौटने पर 16 साल की लडकी घर से नदारद थी. पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवती की तलाश शुरु की है. चिखलदरा में भी 16 साल की लडकी की लापता होने का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब घर के लोग कार्यक्रम में गांव गये थे. लौटे तो लडकी घर में नहीं थी.
नांदगांव पेठ और राजापेठ थाने में भी 11 और 17 साल की लडकियां मिसिंग की शिकायत दर्ज हुई है. शेंदोडा धनकट में 11 साल की लडकी के अपहरण की आशंका शिकायत में दर्ज की गई. घटना के समय परिवार के लोग काम से अकोला गये थे. लौटे, तो बेटी नदारद थी. राजापेठ थानांतर्गत नेहरु नगर से 17 साल की युवती लापता हो जाने की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरु की है.

Back to top button