रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करनेवाला अकोला का
बिश्नोई गैंग के शुभम लोणकर ने ली जिम्मेदारी

* पहले भी ऐसी घटना को दे चुका अंजाम
* अकोला जिले में मचा तहलका, पुलिस जांच शुरू
अकोला/ दि. 3- प्रसिध्द फिल्मकार रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने से देशभर में खलबली मची है. इस बीच गोली बारी की जवाबदारी लेनेवाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. लॉरेंस बिश्नोई टोली से संबंधित शुभम लोणकर ने यह जवाबदारी स्वीकारने का दावा किया गया है. शुभम लोणकर मूल रूप से अकोला जिले के अकोट तहसील अंतर्गत नेेव्होरी ग्राम का रहनेवाला है. जिला पुुलिस ने इस बारे में तहकीकात शुरू कर दी है.
रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोली बारी होने के बाद कुछ समय में सोशल मीडिया पर एक धमकी भरी पोस्ट वायरल हुई. इस पोस्ट में शुभम उर्फ आरजू बिश्नोई ने रोहित शेट्टी के घर पर हुए गोली बारी की जिम्मेदारी हम स्वीकार रहे है, ऐसा दावा किया है. इतनाहीं नहीं तो यह सिर्फ एक छोटासा ट्रेलर है, हमारी धमकी को अनदेखा करने पर आगे सीधे बेडरुम में फायरिंग करेंगे, ऐसी धमकी पोस्ट में दी गई थी.
* शुभम का नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय
शुभम लोणकर पिस्तौल तस्करी मामले का मुख्य सूत्रधार होने की बात अकोला पुलिस के जांच में पहले ही उजागर हुई थी. कुल साल पूर्व अकोला पुलिस ने उसके पास से तीन पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त किए थे. शुभम की तरफ से हथियार खरीदने वाले तीन लोगों को अकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया था. शुभम का सीधा संपर्क लॉरेन्स बिश्नोई और उनके भाई अनमोल बिश्नोई से होने की बात कॉल और वीडियो रिकॉर्डिंग द्वारा स्पष्ट हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुभम का नेटवर्क दुबई सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय अपराधियों तक फैला है. कुछ समय पहले शुभम लोणण्कर पुणे के वारजे परिसर में रहता था. वहां से ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.