नवनिर्वाचित पार्षदों के खिलाफ अदालत में याचिका दर्ज

12 मामलों में 8 याचिका सिर्फ प्रभाग क्र. 8 जोग स्टेडियम- चारों प्रत्याशी के खिलाफ दाखिल

* राकांपा के चंदू खेडकर और मनीष बजाज के खिलाफ भी याचिका मंजूर
अमरावती/ दि. 5 – महानगरपालिका चुनाव भले ही संपन्न हो चुके हो, किंतु अब भी चुनाव में पराजित तथा विजयी हुए उम्मीदवारों के बीच संघर्ष जारी है. ऐसे में अमरावती शहर के 12 प्रभागों में विजयी हुए कुछ उम्मीदवारों के खिलाफ पराजित उम्मीदवारों ने न्यायालय में याचिका दाखल की है. जिसके चलते यह बात तो साफ हो चुकी है कि भले ही चुनाव नतीजे सामने आ चुके हो, परंतु अब भी कानूनी लडाई जारी है. मीडिया के अनुसार 1 नहीं बल्कि कुल मिलाकर 12 याचिका जिला सत्र न्यायालय में अलग- अलग याचिकाओ के जरिए दाखिल की गई है. जिसके चलते अदालत ने राज्य चुनाव आयोग अपर जिलाधिकारी तथा चुनाव अधिकारी, जिला अधिकारी, मनपा आयुक्त तथा चुनाव अधिकारी और संबंधित प्रभाग के विजयी उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर अपना स्पष्टीकरणा मांगा है. जिसके चलते नतीजे सामने आने के बावजूद अब कुछ प्रभागों के विजयी उम्मीदवारों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पडेगा. इन 12 याचिकाओं में तकरीबन 8 याचिका प्रभाग क्रमांक 8 जोग- स्टेडियम- चपरासीपुरा के नव निर्वाचित चारों कांग्रेस पार्षदों यानी बबूल शेखावत, मालता संतोष गवई, डॉ. अर्चना संजय आत्राम, असमा खान फिरोज खान के खिलाफ दाखिल की गई है.
पहली याचिका प्रशांत कांबले की ओर से एड. घनश्याम ढोले के जरिए जिला सत्र न्यायालय में दाखिल की गई है. इसी प्रकार सुनीता संजय आठवले ने भी इन्हीं चारों नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ याचिका दाखिल की है. वही जागृति राजेश वानखडे ने भी इसी प्रभाग के इन पार्षदों के खिलाफ याचिका एड. ढोले के जरिए दाखिल की है. इसके अलावा मोहम्मद साबिर मो. शाबिर ने भी मालता संतोष गवई, बबलू शेखावत व अन्य पार्षदों के खिलाफ याचिका दाखिल की है. साथ ही सुहासिनी अंबादास जावरे ने भी एड. ढोले के जरिए मालता गवई, बबलू शेखावत, व अन्य सभी चारों के खिलाफ याचिका दाखिल की है. स्वाति निकम ने भी एड. ढोले के जरिए बबलू शेखावत व अन्य सभी चारों के खिलाफ याचिका दाखिल की है. स्वाति निकम ने भी एढ.ढोले के जरिए बबलू शेखावत, 3 पार्षदों के खिलाफ याचिका दाखल की है. वहीं शैलेंद्र प्रेमसिंह चव्हाण और शिरिष शंकरराव मडावी ने भी बबलू शेखावत व अन्य तीनों भी पार्षदों के खिलाफ याचिका दाखिल की है.

पार्षद चंदू खेडकर और मनीष बजाज की मुश्किले बढी
मिली जानकारी के मुताबिक याचिका क्रमांक 1/ 2026 अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 1 शेगांव- रहाटगांव के याचिकाकर्ता धीरज प्रभाकरराव बारबुध्दे ने इसी प्रभाग के राकांपा के विजयी पार्षद चंदू खेडकर के खिलाफ याचिका दाखिल की है. वही खेडकर के अलावा मुकेश गिरी, अंकेत राजेंद्र भस्मे, गणेश मावरकर, नंदकिशोर वाठ, सोनाली चातुरकर, सुधीर यावलकर के खिलाफ याचिका एड मिलिंद वैष्णव के जरिए दाखिल की गई है. वहीं प्रभाग क्रमांक 15 छाया नगर के राकांपा प्रत्याशी सिराज सुलेमान मेमन ने भी एड. संदीप गुप्ता के जरिए सैयद राशिद अली और सैयद शौकत अली तथा डॉ. सोहेल बारी के खिलाफ याचिका दाखिल की है. इसके अलावा याचिकाकर्ता अभिनव दिलीप देशमुख ने प्रभाग क्रमांक 7 के राकांपा नवनिर्वाचित पार्षद मनीष बजाज के खिलाफ भी एड. सागर अंजिरकर के जरिए याचिका दाखिल की है. वहीं शिवानंद केशवराव भोंगाडे ने भी राकांपा पार्षद मनीष बजाज, सुनील मनोहरराव कटेजा, अभिनव देशमुख, विवेक चुटके, सुनील पडोले के खिलाफ एड. किशोर सुरोसे के जरिए याचिका दाखिल की है. जहां कोर्ट ने इस मामले में राज्य चुनाव आयोग, जिलाधिकारी, मनपा चनाव अधिकारी के अलावा मुख्य जाति प्रमाणपत्र विभाग अकोला के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. इसके अलावा प्रशांत कांबले ने कांग्रेस की पार्षद मालता संतोष गवई, डॉ. अर्चना संजय आत्राम, असमा खान फिरोज खान और बबलू शेखावत के खिलाफ एड. ढोले के जरिए याचिका दाखिल की है.

* चुनाव प्रक्रिया रद्द हो या फिर रिकाउंटिंग : एड. ढोले
इस संदर्भ में मीडिया द्बारा एड. घनश्याम ढोेले से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने निष्पक्ष व पारदर्शिता से चुनाव करवाना नियमों के अधीन होने के बावजूद सभी नियमों पर ताककर चुनाव लिए गये थे. ऐसे में कुल मिलाकर 8 याचिकाएं प्रभाग क्रमांक 8 जोग स्टेडियम – चपरासीपुरा के नवनिर्वाचित पार्षद बबलू शेखावत व अन्य पार्षदों के खिलाफ दाखिल की गई है. एड. ढोले के मुताबिक एक तो यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया रद्द की जाए नहीं तो पुनश्च चुनाव गिनती (रिकाउटिंग) की जाए. ऐसी मांग दाखिल किए गये तमाम पार्टियों को नोटिस जारी कर अपना स्पष्टीकरण तुरंत दाखिल करने के निर्देश भी जारी कर दिए है.

 

 

Back to top button