मोर्शी में पुराने विवाद पर मारपीट, युवक घायल

पुलिस ने चार लोगों पर किया मामला दर्ज

मोर्शी/दि.25 – पुराने विवाद के चलते पडोस में रहनेवाले युवक पर आरोपी ने लोहे के रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे मोर्शी के उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं. यह घटना 22 मार्च को मोर्शी तहसील के डोंगर यावली में दोपहर 4.30 बजे के दौरान घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय शिकायतकर्ता महिला अपने पति सुरेश गवई, ससुर वासुदेव गवई, सास और उसके दो बेटे के साथ डोंगरयावली में रहती हैं. वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरते हैं. पडोस में अक्षय गौतम गवई (30) नामक युवक अपने परिवार के साथ रहता हैं. वह हमेशा घर के स्लैब पर से शिकायतकर्ता महिला के घर में बुरी नजर से देखता हैं. इस कारण महिला के पति ने उसे एक सप्ताह पूर्व समझाया था. उस समय अक्षय और महिला के पति के बीच विवाद भी हुआ था. और उसकी सास ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी. 22 मार्च को दोपहर 4.30 बजे शिकायतकर्ता का पति सुरेश गवई यह गांव के एक दूकान के पास बैठा था. तब वहां अक्षय गवई और तीन महिला पहुंची और सुरेश गवई के साथ गालीगलौच करने लगे. सुरेश की पत्नी को आवाज आने पर वह अपने सास-ससुर के साथ वहां पहुंचे. तब अक्षय के साथ आई तीन महिलाओं ने सुरेश गवई की आखों में कुछ फेककर उसके सिर पर प्रहार किया. पश्चात अक्षय गवई ने घर में से लोहे का रॉड लाकर सुरेश गवई के साथ बेदम मारपीट की. इस मारपीट में सुरेश गवई का पैर फ्रैक्चर हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सुरेश के माता-पिता के साथ भी धक्कामुक्की की गई. पश्चात आरोपी वहां से चले गए. सुरेश की पत्नी ने अपने पति को ऑटो रिक्षा से मोर्शी के उपजिला अस्पताल में भर्ती किया. जहां उस पर उपचार जारी हैं. मोर्शी पुलिस ने अक्षय समेत चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button