पिकअप वाहन पलटा, 26 मजदूर घायल, 10 गंभीर

घायलों में 9 महिलाओं का समावेश

* नरखेड तहसील के गणेशपुर – बेलोना मार्ग की घटना
नागपुर/ दि.16- संतरा तोडने के लिए गणेशपुर से बेलोना की तरफ मजदूर लेकर जा रहा पिकअप वाहन पलटने से हुई भीषण दुर्घटना में 26 मजदूर घायल हो गए. घायलों में 10 की हालत गंभीर है. उन्हें नागपुर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल में भरती किया गया है. घायलों में 9 महिला मजदूरों का समावेश है.
गणेशपुर से यह मजदूर बगीचे के संतरे तोडने के लिए बेलोना की तरफ जा रहे थे. मोवाड के पास तेज रफ्तार से निकले पिकअप वाहन के चालक का सुबह 10.30 बजे के दौरान वाहन पर से संतुलन बिगड गया. इस कारण वाहन पलट गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में बैठे 26 मजदूर एक -दूसरे पर गिर पडे. वे सभी मजदूर घायल हो गए. घायलों मे 9 महिलों का समावेश है. अधिकांश मजदूर अमरावती जिले के वरूड तहसील के रहनेवाले है. घायलों में 10 लोगों को गंभीर चोटे आने से उन्हें नागपुर के मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया.
जानकारी के मुताबिक घायलों में इंदू नितिन फाटे (37) ,बबीता मनीराम चंगरी (32), सरीता सत्तुलाल परतेती (25), शर्मिला बलगू कुमरे(18), सरस्वती कुमरे(24), फुलवंती जीवन सरयाम (60), बाली उर्फ सविता जोहरी कुमरे (35), शारदा शेशराव कुमरे (16), मंगुबाई गणेश उईके नामक महिलाएं समेत मनोज निलकंठराव दवंडे (35), अ निकेत उर्फ विजय बाबाराव दवंडे (24), हेमराज राजाराम कुमरे (35), सुनील काशीराम इवनाती (45), सुलाप सिताराम मसराम (33), सुशील मनीराम सरयाम (18), फागुलाल चंदन सरयाम (40), राकेश केशवराव इवनाती (37), चिंटू तेरमू भोरसुंडा (35), राहूल जीवन सरयाम (17), मंगलु जीवन सरयाम (20), विनोद सुभाष कुलसंगे (35), सामबती सनीराम सरयाम (60), विजय अरूण निस्वादे (24), शंकर चैतराम मरसकोल्हे (40), संजय बलगु कुमरे (20) का समावेश है. घटना की जानकारी मिलते ही नरखेड पुलिस का दल घटना स्थल आ पहुंचा और घायलों को समीप के अस्पताल में भरती किया. जहां उन पर उपचार जारी है.

Back to top button