बीजेपी विधायक के दफ्तर में पिस्तौल
संभाजी नगर में मची खलबली

छत्रपति संभाजी नगर/ दि. 14- यहां के बीजेपी विधायक संजय केनेकर के कार्यालय में अज्ञात व्यक्ति द्बारा एयर गन रखे जाने का मामला सामने आया था. घटना पश्चात पुलिस ने तुरंत पहुंचकर जांच की. वह पिस्तौल नहीं एयरगन निकली. अब पुलिस उसे कब्जे में लेकर विधायक के कार्यालय में बैग में रखनेवाले की तलाश कर रही है. केनेकर के कार्यालय का सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है.
भाजपा नेता केनेकर ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय में रोज ही सैकडों लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं. आज उनके निजी सहायक बोराडे को उक्त बैग दिखाई दिया. कोई बैग भूलकर चला गया होगा. यह सोचकर उन्होंने संभालकर रखी. फिर देखा कि बैग में पिस्तौल जैसी एयरगन है. तुरंत पुलिस को खबर की गई.





