राजापेठ क्षेत्र में प्लास्टिक जब्ती व डस्टबिन जांच अभियान

एक प्रतिष्ठान पर 5 हजार का जुर्माना

अमरावती/दि.10 – अमरावती महानगरपालिका आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक एवं अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक के आदेशानुसार तथा चिकित्सा अधिकारी (स्वच्छता) डॉ. अजय जाधव और सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर (जोन क्र. 2) के निर्देश पर आज मंगलवार 10 फरवरी को जोन क्र. 2 अंतर्गत राजापेठ क्षेत्र में प्लास्टिक जब्ती एवं डस्टबिन जांच अभियान चलाया गया.यह अभियान राजापेठ पुलिस स्टेशन से राजकमल चौक के बीच चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 20 प्रतिष्ठानों की जांच की गई. जांच में अधिकांश प्रतिष्ठानों में कपड़े व कागज की थैलियों तथा 51 माइक्रॉन से अधिक मोटाई वाली प्लास्टिक थैलियों का उपयोग होते हुए पाया गया. इसी दौरान एक प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया और मौके पर ही वसूल किया गया.
इस अभियान में प्लास्टिक नोडल अधिकारी विनोद टांक, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीकांत डवरे, स्वास्थ्य निरीक्षक धनिराम कलोसे, प्रशांत गावनेर, सचिन सैनी, मनीष हडाले, शैलेश डोंगरे तथा शक्ति पिवाल ने सहभाग लिया.महानगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.

Back to top button