कल एमपीएल सीजन-10 में खिलाडियों की लगेगी बोली

शाम 7.30 बजे से होटल राईजीरा में नीलामी प्रक्रिया

* 12 से 15 मार्च तक दशहरा मैदान पर चलेगी माहेश्वरी प्रीमियर लीग
* 7 टीमों के बीच खेले जाएंगे क्रिकेट के रंगारंग मुकाबले
*‘अमरावती मंडल’ है आयोजन का मीडिया पार्टनर
अमरावती /दि.20- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी पंचायत अंतर्गत माहेश्वरी युथ विंग द्वारा समाज के क्रिकेट खिलाडियों को प्रोत्साहित करने हेतु माहेश्वरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है. यह इस आयोजन का लगातार दसवां वर्ष है और सीजन-10 के तहत आगामी 12 से 15 मार्च तक स्थानीय दशहरा मैदान पर 7 टीमों के बीच क्रिकेट के रंगारंग व रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. ऐसे में इन 7 टीमों के लिए खिलाडियों का चयन करने हेतु कल शनिवार 21 फरवरी को शाम 7.30 बजे राजापेठ परिसर स्थित होटल राईजीरा में नीलामी की प्रक्रिया आयोजित की गई है. जिसमें सातों टीमों के मालिकों द्वारा अपने-अपने कप्तानों के साथ उपस्थित रहकर अपनी टीम में शामिल करने हेतु खिलाडियों के नामों पर बोली लगाई जाएगी. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी प्रीमियर लीग की मीडिया पार्टनरशीप का जिम्मा दैनिक ‘अमरावती मंडल’ द्वारा संभाला जा रहा है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए माहेश्वरी युथ विंग की ओर से बताया गया कि, इस वर्ष माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन-10 के मुख्य प्रायोजक द ग्रैंड रुद्राक्ष के संचालक विनोद राठी, यश राठी, प्रतीक राठी व पुरुषोत्तम राठी तथा सहप्रायोजक जेपीएस किया शोरुम के संचालक श्रवण गट्टानी है. इस वर्ष जिन 7 टीमों द्वारा माहेश्वरी प्रीमियर लीग के सीजन-10 में हिस्सा लिया जा रहा है. उनमें श्रीजी-11 (कप्तान – पराग गांधी , मालिक – नवीन लखोटिया), लॉयन यंग स्टार (कप्तान – अखिल चांडक, मालिक – योगेश साबू), सुपर-10 (कप्तान व मालिक – केशव सोनी), युनिटी-11 (कप्तान – मुकुल लड्ढा, मालिक – जयेश चांडक), माहेश्वरी रॉयल्स (कप्तान – अभिषेक हेडा, मालिक – गोविंद केला), इवेंट फॉक्स-11 (कप्तान – भगवान मालानी, मालिक – प्रतीक मोहता), साची बुटीक (कप्तान – प्रदीप राठी, मालिक – अश्विनी राठी) का समावेश है.
आयोजन को सफल बनाने हेतु माहेश्वरी युथ विंग की ओर से संदीप नावंदर, शुभम मालानी, अक्षय बजाज, प्रणव राठी, पराग गांधी, योगेश सोनी, कौशल सोनी, हर्ष मंत्री व भगवान मालानी सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा महत्प्रयास किए जा रहे है.

Back to top button