जिले में भरपूर इंधन, सोमवार को समीक्षा
पेट्रोल पंप एसो. के सचिव द्वारा जानकारी

* दाम बढाये जाने की अभी गुंजाइश नहीं
अमरावती /दि.14- खाडी युद्ध के कारण एलपीजी गैंस सिलेंडर के लिए अफरा-तफरी के बीच पेट्रोल और डीजल को लेकर शहरवासियों में हो रही आशंका को जिला पेट्रोल पंप ओनर एसो. ने दूर कर दिया है. एसो. के सचिव सौरभ जगताप ने बताया कि, पंपों पर पर्याप्त स्टॉक दोनों प्रकार के इंधन का है. इस बारे में तेल कंपनियां परसों सोमवार को नियमित समीक्षा कर सकती है.
सौरभ जगताप ने बताया कि, शहर में 18 और जिले में विभिन्न कंपनियों के कुल 120 पंप संचालित है. शहर की रोज की खपत की बात करें, तो करीब 35 हजार लीटर इंधन रोज चाहिए. वाहनों की संख्या लगातार बढ रही है. जिससे इंधन की खपत भी दिनोंदिन बढती दिखाई देती है. उन्होंने बताया कि, पंपों पर तीन दिनों का स्टॉक आम तौर पर रखा जाता है. फिलहाल 7 दिनों का स्टॉक रखा गया हो सकता हैं.
हर पखवाडे तेल कंपनियां खपत और सप्लाई की समीक्षा करती है. अमरावती में सोमवार 16 मार्च को यह रिव्यू मीटींग होने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि, खाडी की जंग के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं बढने वाले. हालांकि विश्व मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढी है. किंतु इंधन में की गई मूल्य वृद्धि का असर व्यापक होता है. जिससे सरकार तेल कंपनियों को रेट बढाने से अभी मना करने का चित्र है. उल्लेखनीय है कि, सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम एक झटके से 60 रुपए बढा दिये थे. व्यावसायिक सिलेंडर भी 115 रुपए महंगा कर दिया गया. इस महंगाई से अभी तो पेट्रोल और डीजल दूर रहने का दावा अमरावती के जानकारों ने अमरावती मंडल से चर्चा दौरान किया.
* लोग करवा रहे टैंक फुल
अफवाह कहे या आशंका इन दिनों पेट्रोल पंपों पर वाहन चालक पहुंचते ही टैंक फुल करवा रहे हैं. लोगों को अंदेशा है कि, खाडी युद्ध के दिन लगातार बढ रहे हैं. ऐसे में तेल के दाम कभी भी बढ सकते हैं. इसलिए छोटा हो या बडा टूविलर अथवा फोरविलर पेट्रोल-डीजल की टंकी भरी हुई रखी जा रही है.





