पुलिस कर्मी का सरेराह हाथ पकडकर शादी का दबाव

चाचा की उम्र के शख्स की करतूत

* मनचलों की बढ रही हिम्मत
अमरावती/ दि.28- मनचलों का साहस दिनों दिन बढ रहा है. राह चलते महिला और युवतियों को रोककर विवाह के प्रपोजल दिए जा रहे हैं. धमकियां दी जा रही है. अब तो हद हो गई. महिला पुलिस कर्मी का रास्ता अडाकर अधेड शख्स ने उससे विवाह का प्रस्ताव रख डाला. जबकि महिला कर्मी एक साल पहले ही इस तरह की बात के लिए आरोपी को तमाचा मार चुकी है. घबराई महिला पुलिस कर्मी ने फ्रेजरपुरा थाने में शुक्रवार को ऑक्सीजन पार्क के पास हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई. जिसके अनुसार पुलिस ने बीएनएस धारा 75 (1), 75 (2), 78, 126 (2) अंतर्गत आरोपी विजय निकम (52, पूजा लेडिज टेलर, होंडा शोरूम के पीछे, बडनेरा बायपास, जलाराम नगर) के विरूध्द अपराध दर्ज किया है.
एक साल पहले सिखाया सबक
पीडिता आरोपी विजय निकम के घर कमरा लेकर किराए से रहती थी. विगत 1 मार्च की सुबह 11.30 बजे जब पीडिता कमरे में अकेली थी तो आरोपी पहुंचा और उससे कहने लगा कि वह उससे प्रेम करता है. आरोपी की पत्नी को बीपी, शुगर का रोग है. वह कभी भी जा सकती है. तू रात 1.30 बजे घर की गली में मिल. तुझे कुछ कहता हूं. यह सुनते ही पीडिता आग बबूला हो गई. उसने विजय निकम को थप्पड रसीद कर दी. फिर बिना समय गंवाए वह स्थान छोड दिया. दूसरे घर में किराए से रहने लगी.
शुक्रवार को रोका सरेआम
पुलिस शिकायत में बताया गया कि पीडिता ने अपनी मां की बीमारी से टेंशन में होने के कारण विजय निकम की करतूत पर ध्यान नहीं दिया. मगर शुक्रवार शाम 6.30 बजे ऑक्सीजन पार्क के पास से जाते समय अचानक एक रिक्शा पीडिता के दुपहिया के सामने आया. जैसे ही वह रूकी , आरोपी विजय निकम उसके करीब आया. आरोपी निकम ने हाथ पकडकर पीडिता को अपनी ओर खींचा. तेरे साथ पति पत्नी जैसे संबंध करने हैं. ऐसा कहा. पीडिता के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया.

Back to top button