एमडी के मुख्य सूत्रधार की पुलिस को तलाश

क्राइम ब्रांच का दल आरोपी के तलाश में रवाना

अमरावती/दि.9 – नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के पाटीपुरा निवासी एक व्यक्ति के घर से पुलिस ने शनिवार की रात जब्त किये 25.5 ग्राम एमडी प्रकरण में तीसरे और मुख्य सूत्रधार की तलाश में क्राइम ब्रांच का दल रवाना हो गया है. शहर में एमडी के फैलते जाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है.
बता दें कि, 7 फरवरी को क्राइम ब्रांच के दल ने नागपुरी गेट थाना क्षेत्र से अब्दूल शोएब अब्दूल जब्बार (22) और सईद खान शरीफ खान (46) को कब्जे में लेकर पाटीपुरा स्थित उनके घर से 3 लाख 82 हजार 500 रुपए मूल्य का 25.5 ग्राम एमडी जब्त किया था. जांच पडताल में यह एमडी का मेन डिलर तीसरा बताया जाता है. पुलिस को उसके ठिकाने की भनक लग गई है. क्राइम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के मार्गदर्शन में दल इस मेन डिलर की तलाश में रवाना हो गया है. जल्द ही उसके दबोचे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

Back to top button